सेना ने जारी की एडवाइजरी, जवानों को व्हाट्सएप सेटिंग बदलने के दिए निर्देश

Indian Army issued an advisory, instructed to personnel to change their WhatsApp settings
सेना ने जारी की एडवाइजरी, जवानों को व्हाट्सएप सेटिंग बदलने के दिए निर्देश
सेना ने जारी की एडवाइजरी, जवानों को व्हाट्सएप सेटिंग बदलने के दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत द्वारा जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। इस बार पाकिस्तान ने व्हाट्सएप के माध्यम से साजिश करने की कोशिश की है। इसी बीच शुक्रवार को भारतीय सेना ने सभी जवानों को एडवाइजरी भी जारी की है। यह एडवाइजरी, पाकिस्तान के खुफिया संचालकों द्वारा में जोड़े जाने से बचने के लिए दी गई है। इसमें सेना के जवानों को उनके व्हाट्सएप की सेटिंग्स बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

भारतीय सेना के मुताबिक सेना के जवान की इजाजत के बिना उसे पाकिस्तान के एक संदिग्ध नंबर +923032569307 द्वारा किसी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया था। हालांकि उस जवान ने स्क्रीनशॉट लेकर उस ग्रुप को एग्जिट कर दिया। इसी के बाद भारतीय सेना ने यह एडवाइजरी जारी की है। सेना ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। सेना ने बताया कि इससे पहले भी कई परिवारों को व्हाट्सएप जैसी चैट एप्स पर निशाना बनाया जा चुका है, ऐसे में अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स को बदलकर इन हरकतों से बचा जा सकता है।

चुनौतियों के लिए BSF तैयार

वहीं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इंस्पेक्टर जनरल एन एस जामवाल ने देश को आश्वासन देते हुए शुक्रवार को कहा कि "BSF किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार और सक्षम है और हमें ड्रोन से किसी भी तरह का खतरा नहीं है।" उन्होंने बताया कि "हमारे सैनिकों को हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।"

 

 

 

सीजफायर की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ की फिराक में पाक

पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करना एक षड्यंत्र है। हालांकि पाकिस्तान के इस नापाक इरादे से भारतीय सेना भी बेहद अच्छे से वाकिफ है। दरअसल पिछले लंबे समय से पाकिस्तान सीमा पार से निरंतर गोलीबारी की आड़ में भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है, लेकिन भारतीय सेना उसकी इस कोशिश को कामयाब नहीं होने दे रही है।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान को भारतीय सेना LoC के रास्ते से घुसपैठ नहीं करने दे रही है तो वह कभी ड्रोन के जरिए भारत पर नजर रख रहा है तो कभी समुद्री रास्ते से भारत के अंदर आने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि BSF ने गुजरात के कच्छ जिले के हरामी नाला और सरक्रीक क्षेत्र से 12 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कुल 7 पाकिस्तानी बोट्स बरामद की थी। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान BSF को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Created On :   22 Nov 2019 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story