इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ, एक साल में बने दो करोड़ से ज्यादा वाहन

इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ, एक साल में बने दो करोड़ से ज्यादा वाहन
इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ, एक साल में बने दो करोड़ से ज्यादा वाहन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के हिसाब से इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ने कुल 2,64,03,671 वाहनों का उत्पादन किया है जिसमें पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, तीन-पहिया वाहन और दो-पहिया वाहन शामिल हैं। भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने अप्रैल से फरवरी 2018 की तुलना में पिछले वित्तीय वर्ष अप्रैल-फरवरी 2017 में 2,30,78,120 वाहनों का उत्पादन किया था और पिछले साल के मुकाबले इस साल इंडस्ट्री ने 14.41 % ग्रोथ पाई है। अप्रैल-फरवरी 2017 की तुलना में जहां कुल मिलाकर इंडस्ट्री ने बेहतर ग्रोथ पाई है, वहीं कमर्शियल वाहन, तीन-पहिया वाहन और दो-पहिया वाहनों में दो अंकों की बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की गई।

 

Image result for Indian Auto Industry

 

पिछले साल की तुलना में अप्रैल से फरवरी 2018 में पैसेंजर व्हीकल्स पर 8.04 % की ग्रोथ मिली है। टू-व्हीलर सेल्स में 2017 के मुकाबले 2018 में 14.47 % की ग्रोथ दर्ज की गई है, इसमें स्कूटर सैगमेंट 21.18 % और मोटरसाइकल सैगमेंट में 12.66 % की ग्रोथ दर्ज की गई है। 2017 की तुलना में कमर्शियल वाहनों ने इस वित्तीय वर्ष में 19.30 % ग्रोथ दायर की है। मीडियम और हेवी कमर्शियल वाहनों की ग्रोथ इस साल 11.91 % रही है और हल्के कमर्शियल वाहनों ने 2018 में 24.64 % ग्रोथ दर्ज की है।

 

Related image


 

तीन-पहिया सैगमेंट ने 2017 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2018 में 19.11 % की ग्रोथ दायर की है। थ्री-व्हीलर सैगमेंट में जहां सवारी वाहनों की ग्रोथ 22.36 % रही, वहीं सामान उठाने वाले थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में 6.80 % की बढ़ोतरी हुई है। भारत से निर्यात की बात करें तो भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का एक्सपोर्ट 15.81 % बढ़ गया है। टू-व्हीलर सैगमेंट की ग्रोथ 20.30 % है और थ्री-व्हीलर सैगमेंट की ग्रोथ 37.02 % दर्ज की गई है। सवारी वाहनों और कमर्शियल वाहनों में क्रमशः 1.80 % और 13.26 % की गिरावट भी देखी गई है।

Created On :   18 March 2018 4:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story