विजय माल्‍या को बड़ा झटका, SBI ने सम्पत्ति बेचकर 963 करोड़ रुपए किए वसूल

Indian banks recover 963 crores by selling assets of Vijay Mallya
विजय माल्‍या को बड़ा झटका, SBI ने सम्पत्ति बेचकर 963 करोड़ रुपए किए वसूल
विजय माल्‍या को बड़ा झटका, SBI ने सम्पत्ति बेचकर 963 करोड़ रुपए किए वसूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ का कर्ज लेकर लंदन भाग चुके कारोबारी विजय माल्या पर श‍िकंजा कसता जा रहा है। ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने भी माल्या को तगड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने भारतीय बैंकों की अर्जी पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि 13 बैंकों के संगठन विजय माल्या से संबंधित संपत्तियों की जांच और नियंत्रण के लिए तलाशी ले सकते हैं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक ने दावा किया है कि उसने माल्या की संपत्त‍ियों की नीलामी कर 963 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। 

 

SBI बैंक बैंक ब्रिट‍िश अध‍िकारियों के संपर्क में

यह जानकारी एसबीआई के महाप्रबंधक अरिजित बसु ने दी है। अरिजित बसु ने बताया कि एसबीआई माल्या की प्रॉपर्टी नीलाम कर कर्ज की वसूली करेगा। यह एक कानूनी प्रक्रिया है। बसु ने बताया कि माल्या से कर्ज की ज्यादा से ज्यादा वसूली करने के लिए बैंक ब्रिट‍िश अध‍िकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। ब्रिटिश हाईकोर्ट ने ब्रिटेन के एनफोर्समेंट ऑफिसर को लंदन के पास हर्टफोर्डशायर में माल्या की प्रॉपर्टी में तलाशी और जब्ती की इजाजत भी दी है।

 

वसूली करने की कोशिश जारी

बता दें कि यह आदेश भारतीय बैंकों के भी पक्ष में है। भारतीय बैंकों के लिए अब विदेश में माल्या की संपत्ति फ्रीज कर वसूली कर पाना और आसान हो जाएगा। एसबीआई के एमडी ने अरिजित बसु के अनुसार, माल्या पर बकाया रकम की पूरी वसूली करने की कोशिश की जा रही है। ब्रिटिश कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद है कि एक बड़ा हिस्सा मिल जाएगा। एसबीआई के नेतृत्व में 13 बैंकों के कंजोर्शियम ने माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को लोन दिया था। बता दें कि 31 जनवरी 2014 तक विजय माल्या पर बैंकों के 6,963 करोड़ रुपए बकाया थे। इसके बाद 2016 में राशि करीब 9,000 करोड़ हो गई। 


जैसे-जेसे माल्या पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ा तो धीरे से वह मार्च 2016 में ही विदेश भाग गया। भारत में माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस चल रहा है। हालांकि इन आरोपों को उसने राजनीति से प्रेरित बताया था। वहीं भारतीय जेलों पर भी माल्या ने सवाल उठाए थे। भारत में अपनी प्रॉपर्टी को ईडी के कब्जे से रिलीज करने की अपील भी की ताकि उन्हें बेचकर बैंकों का कर्ज चुका सके। ईडी ने इसकी इजाजत देने से इंकार कर दिया।  

 

अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी

बेंगलुरू पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि उसने माल्या की 159 प्रॉपर्टी की पहचान की है, लेकिन इनकी जब्ती अभी तक नहीं हो पाई है। इनमें से कुछ प्रॉपर्टी को मुंबई जोन पहले ही जब्त कर चुका है, वहीं बाकी पर लिक्विडेशन की कार्रवाई चल रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी। दिल्ली की अदालत ने 8 मई को माल्या की प्रॉपर्टी जब्त करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने 12 अप्रैल को माल्या के नाम गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। ब्रिटेन में भी वसूली की कार्रवाई के लिए अधिकारी और एजेंट माल्या के लंदन स्थित ठिकानों में प्रवेश कर सकते है और जरूरत पड़ने पर उचित बल प्रयोग भी कर सकते हैं। 

 

Created On :   6 July 2018 12:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story