इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने कंबोज  

Indian Bullion and Jeweler Association re-elected president Kamboj
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने कंबोज  
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने कंबोज  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 1919 में स्थापित इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन ने अपनी स्थापना के सौ साल पूरे होने के अवसर पर मोहित कंबोज को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी। मंगलवार को इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स असोसिएशन के संचालन मंडल के निदेशकों और सदस्यों की जवेरी बाजार स्थित कार्यालय में हुई बैठक कहा गया कि इस व्यवसाय के सामने आ रही चुनौतियों सेनिपटने के लिए युवा, ऊर्जावान और तेजतर्रार अध्यक्ष की जरूरत है और इसके लिए कंबोज सबसे उपयुक्त हैं।


कंबोज ने आभार व्यक्त करते कहा शिद्दत से निभाऊंगा जिम्मेदारी

बैठक में कंबोज के नाम का प्रस्ताव मुकेश मेहता ने किया। उनके प्रस्ताव का सभी निदेशकों और सदस्यों ने आम राय से समर्थन किया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद कंबोज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "सोना कारोबारियों और आभूषण व्यपारियों को मुझसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। मैं अपनी जिम्मेदारी का मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कारोबारियों की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।कंबोज ने कहा कि संस्थान के सभी सदस्यों के साथ मिलकर वह संस्थान को नई ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश करेंगे।  


चुनौतियों से डटकर करना होगा सामना

मोहित कंबोज को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन के संचालन मंडल के निदेशकों और सदस्यों की बैठक उन्हें संस्थान की फिर मान मिली। इससे पहले कहा जा रहा था कि चुनौतियों सेनिपटने के लिए तेजतर्रार लीडर की जरूरत थी। जिसमें मोहित कंबोज को फिट माना जा रहा था। यही कारण था कि इस बार उन्हें फिर मौका मिला। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि जिस तरह से इस व्यवसाय के सामने चुनौतियां हैं, उससे डटकर निपटना होगा। 

Created On :   23 Jan 2018 1:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story