पांचवे दिन भारतीय शेयर बाजार का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स, निफ्टी ऑल टाइम हाई

पांचवे दिन भारतीय शेयर बाजार का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स, निफ्टी ऑल टाइम हाई
हाईलाइट
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी 49.55 अंक की बढ़त के साथ 11
  • 134.30 के स्तर पर बंद हुआ है।
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का इंडेक्स सेंसेक्स 106.50 अंक बढ़कर 36
  • 825.10 के स्तर पर बंद हुआ।
  • भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को नया रिकॉर्ड बनाया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सुबह खासी तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 37,253.86 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,327 तक चढ़ा। ये दोनों अब तक के सबसे उच्च स्तर हैं। एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद घरेलू शेयर बाजार आज सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सुबह 9.34 बजे सेंसेक्स 209 अंक ऊपर 37194 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 64 अंक ऊपर 11,232.75 पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स ने 37325 और निफ्टी ने 11,269.20 अंक की ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ है। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 300 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था जबकि इस दौरान एनएसई करीब 80 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था। आईटीसी के शेयर में 5% से ज्यादा बढ़त आई। टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प 1.5% तक चढ़े। बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक के शेयरों में भी करीब 1% उछाल दर्ज किया गया।


Image result for शेयर मार्केट

 

इससे पहले भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को नया रिकॉर्ड बनाया था। वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत की थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का इंडेक्स सेंसेक्स 106.50 अंक बढ़कर 36,825.10 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी 49.55 अंक की बढ़त के साथ 11,134.30 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,902.06 तक चढ़ा। ओपनिंग 36,859.39 पर हुई थी। निफ्टी और सेंसेक्स का ये अब तक का सबसे उच्चतम क्लोजिंग स्तर था। अगर बात एशियाई बाजारों की जाए तो यहां मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार को 112.97 अंक ऊपर 25,527.07 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 80.05 प्वाइंट की गिरावट के साथ 7,852.19 पर बंद हुआ। फेसबुक के शेयर में 19% गिरावट से नैस्डेक पर असर पड़ा। घरेलू निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं। अगस्त फ्यूचर एंड ऑप्शन सीरीज के लिए नए सौदे हुए। टीसीएस, एसीसी और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों ने बेहतर तिमाही नतीजे पेश किए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजी के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। इन पर निवेशकों की नजर रहेगी।

 

Image result for शेयर मार्केट

 


8% से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स  
एशियाई बाजारों में सेंसेक्स का प्रदर्शन इस साल सबसे अच्छा रहा है। 7 महीनों में सेंसेक्स 8 प्रतिशत चढ़ा है। 29 जनवरी को इंट्राडे में इसने 36,444 का रिकॉर्ड बनाया था जिसे 12 जुलाई को तोड़ते हुए 36,700 पर पहुंच गया। 18 जुलाई को 36,748 का नया हाई बनाया। 23 जुलाई को 36,750 पर पहुंचा। इसके बाद हर दिन नई ऊंचाईयां छू रहा है। 12 जुलाई से 27 जुलाई तक 12 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 6 नए उच्च स्तरों पर पहुंचा। निफ्टी में इस साल 6% से ज्यादा तेजी आई है। गुरुवार को इसने 11,171 के उच्च स्तर को तोड़ दिया जो 29 जनवरी को छुआ था।

 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टर
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। शुक्रवार को ये 207.45 रुपए पर खुला और 220.35 तक पहुंचा। कुल 1,335 शेयरों में तेजी और 1,238 में गिरावट रही, जबकि 138 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 118.31 अंकों की तेजी के साथ 15,763.22 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 50.59 अंकों की तेजी के साथ 16,306.02 पर बंद हुआ था। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टर में सूचना प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी), धातु (0.68 फीसदी), दूरसंचार (0.56 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु व सेवाएं (0.46 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.43 फीसदी) रहे। 

 

Created On :   24 July 2018 12:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story