क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्रांसजेंडर से बंधवाई राखी, कायम की मिसाल

indian opener gautam gambhir celebrated raakhi  with transgenders
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्रांसजेंडर से बंधवाई राखी, कायम की मिसाल
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्रांसजेंडर से बंधवाई राखी, कायम की मिसाल
हाईलाइट
  • गंभीर ने ट्रांसजेंडर से राखी बंधवा मानवता का एक नया मिसाल कायम किया है।
  • गौतम गंभीर ने अपने राखी बंधवाने की फोटो ट्वीटर हैंडल पर शेयर भी किया।
  • गौतम गंभीर ने इस बार रक्षाबंधन को एक बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को पूरा देश रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मना रहा है। भाई-बहन का यह त्योहार अपने साथ कई खुशियां लेकर आता है। वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस बार रक्षाबंधन को एक बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया। गंभीर ने इस त्योहार में ट्रांसजेंडर से राखी बंधवा मानवता की एक नई मिसाल कायम की है। इसके साथ ही उन्होंने देश के लोगों को मैसेज भी दिया।

गौतम गंभीर ने राखी बंधवाने की फोटो ट्वीटर हैंडल पर शेयर भी की। गंभीर इस फोटो में अबीना अहर और सिमरन शेख नाम की दो ट्रांसजेंडर से राखी बंधवाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ इन दोनों को अपनी बहन बनाया, बल्कि उन्हें भी रक्षाबंधन मनाने का मौका दिया। गंभीर ने इनसे राखी बंधवा कर एक अच्छा संदेश भी दिया है।

गंभीर ने फोटो के साथ ही एक देशवासियों के लिए एक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "इस त्योहार का पुरुष या महिला होने से मतलब नहीं है, बल्कि इसके मायने मानवता को लेकर हैं। ट्रांसजेंडर अबीना आहेर और सिमरन शेख की राखी और उनका प्यार मेरे हाथ में है। मुझे इसका गर्व है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है। क्या आप स्वीकारने को तैयार हैं?"

 


बता दें कि गंभीर क्रिकेट के अलावा समाजसेवा के कामों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने सैनिकों के लिए पिछले दिनों डोनेशन भी दिया था। वहीं एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं वह आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं। हालांकि, गंभीर ने क्रिकेट को अभी अलविदा नहीं कहा है।

गंभीर ने 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वनडे वर्ल्डकप जीत में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अब तक भारत के लिए 58 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेले हैं। 58 टेस्ट में उन्होंने नौ शतक और 22 अर्धशतकों की मदद से 4154 रन बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5238 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक भी ठोके। इसके अलावा गंभीर ने भारत के लिए 37 टी-20 मैच भी खेलें हैं। इसमें उन्होंने सात अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाए हैं। 
 

 

Created On :   26 Aug 2018 1:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story