अमेरिका में साउथ एक्ट्रेसेस को झांसे से बुलाकर सेक्स रैकट में ढकेलने वाले दंपति गिरफ्तार

Indian origin couple arrested for running sex rackets in the US
अमेरिका में साउथ एक्ट्रेसेस को झांसे से बुलाकर सेक्स रैकट में ढकेलने वाले दंपति गिरफ्तार
अमेरिका में साउथ एक्ट्रेसेस को झांसे से बुलाकर सेक्स रैकट में ढकेलने वाले दंपति गिरफ्तार
हाईलाइट
  • अमेरिका में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भारतीय मूल के दम्पति गिरफ्तार
  • आरोपी किशन मोदुगुमुदी और उनकी पत्नी चंद्रा लड़कियों को धोखे से वेश्यावृत्त‍ि में ढकेलते थे।
  • दंपत्त‍ि द्वारा एक्ट्रेसेस को क्लाइंट्स के अपार्टमेंट में रुकने के लिए फोर्स किया जाता था।

डिजिटल डेस्क, हैदराबादभारतीय मूल के एक दम्पति को अमेरिका में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये दम्पति टॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अमेरिका में शो के बहाने बुलाते थे। काम दिलाने का बहाना बनाकर वह उन्हें वेश्यावृत्त‍ि में धकेल देते थे। शिकागो के जिला अदालत में 42 पेज की एक शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद जांच एजेंसियों ने छानबीन की और दंपत्त‍ि को गिरफ्तार किया। 

 

एक्ट्रेसेस को फोर्स करते थे दंपत्ति

किशन मोदुगुमुदी उर्फ श्रीराज चोन्नूपत्त‍ि और उसकी पत्नी चंद्रा लड़कियों को धोखे से वेश्यावृत्त‍ि में जाने को मजबूर करते थे। आरोपी किशन बिजनेसमैन हैं और कुछ तेलुगु फिल्में भी को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। बता दें कि दम्पति युवतियों को जबरदस्ती डेट्स और संबंध बनाने के लिए कहते थे और 3000 डॉलर चार्ज करते थे। दंपत्त‍ि द्वारा एक्ट्रेसेस को उनके अपार्टमेंट में रुकने के लिए फोर्स किया जाता था।

 

गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार दम्पत्ति

दंपति पर पीड़िताओं को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। जांच अधिकारियों ने एक नोट बरामद किया है। जिसमें एक पीड़िता ने दंपति से बख्श देने की गुहार लगाई है। नोट में पीड़िता ने लिखा कि वे उन्हें और ज्यादा परेशान न करें…उन्हें अकेला छोड़ दें। दोनों को गैर-जमानती प्रावधानों में जेल भेज दिया गया है। उनके बच्चों को वर्जीनिया के बाल कल्याण विभाग के हवाले कर दिया गया है। 

 

दक्षिण भारतीय फिल्मों में कास्टिंग काउच को लेकर कई बार विवाद गहरा चुका है। हाल ही में अभिनेत्री बनी श्री रेड्डी ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए हैदराबाद में अभिनेत्रियों की बैठक बुलाकर कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। बता दें कि आरोपी किशन की पत्नी चंद्रा हरेक लड़कियों से हुई कमाई का सारा लेखा जोखा अपने पास रखती थी। जांच एजेंसियों ने वेस्ट बेल्डेन एवेन्यू में उसके अपार्टमेंट से तलाश के दौरान सारे लेखा-जोखा के कच्चा चिट्ठा हासिल किया।

 

फोन पर होती थी डीलिंग

पुलिस को चंद्रा के फोन से करीब दर्जनों ऐसे टेक्स्ट मैसेज मिले हैं जिनमें वे क्लाइंट्स से लड़कियों के सौदे और उसके रेट तय करने की बात करती पाई गई। चार्जशीट में यह कहा गया कि वे प्राय: मोलभाव करते वक्त मौजूद लड़कियों की तस्वीर भेजती थी।

Created On :   14 Jun 2018 4:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story