ISL 2017 : FC पुणे को 3-1 से हराकर बेंगलुरु FC बनी नंबर-1

indian super league 2017 match bengaluru fc beat fc pune city from 3-1
ISL 2017 : FC पुणे को 3-1 से हराकर बेंगलुरु FC बनी नंबर-1
ISL 2017 : FC पुणे को 3-1 से हराकर बेंगलुरु FC बनी नंबर-1

डिजिटल डेस्क, पुणे। हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL) के एक मुकाबले में बेंगलुरु FC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए FC पुणे को 3-1 से हराया है। इसी के साथ बेंगलुरु ने चौथे सीजन में 10 टीमों की तालिका में 12 अंकों के साथ नंबर-1 पोजिशन पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यह शानदार मुकाबला श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेला गया था। बेंगलुरु के लिए वेनेजुएलियाई स्ट्राइकर मिकु ने 64वें और 78वें मिनट में 2 गोल किए हैं, जबकि कप्तान सुनील छत्री ने अंतिम मिनट में एक गोल किया है। पुणे के लिए एक मात्र गोल आदिल खान ने 35वें मिनट में किया है।

जानकारी के अनुसार स्ट्राइकर मिकु ने द्वारा 64वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बेंगलुरु ने पहले तो बराबरी की और फिर 78वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त ले ही। छेत्री ने अंतिम मिनट मे एक और गोल करते हुए अपनी टीम के लिए पूरे तीन अंक सुनिश्चित कर दिए। पुणे के खिलाड़ी बलजीत सिंह साहनी को 56वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया और वह मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। यहां तक मेजबान टीम खेल पर हावी थी। पुणे ने अपना गोल 35वें मिनट में कर दिया था और इस अंतर को बरकरार भी रखा था, लेकिन साहनी का बाहर जाना मानो उसके खराब दौर की शुरुआत बन गई। पहले हाफ मेंं ही पुणे के आदिल खान ने 35वें मिनट में एक बेहतरीन क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल करते हुए पुणे को आगे कर दिया।

इसके बाद बेंगलुरु ने इस अंतर को बरकरार रखा और 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। पुणे की टीम अब भी 9 अंक के साथ चौथे स्थान पर कायम है। घर में अभी तक खराब प्रदर्शन करने वाली FC पुणे सिटी ने एक बार फिर अपने दर्शकों को निराश किया। पुणे ने घर में खेले गए चार मैचों में से तीन में हार झेली है।

Created On :   14 Dec 2017 5:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story