160 किलो की पतंग देख सब हैरान, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम, देखें VIDEO

indias biggest kite made in nagpur by 47 years old men, watch video
160 किलो की पतंग देख सब हैरान, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम, देखें VIDEO
160 किलो की पतंग देख सब हैरान, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पतंग एक ऐसी चीज है जिससे सभी लोग अपने सपनों, उम्मीदों और इच्छाओं से तुलना करते हैं, लेकिन कोई पतंग को ही सपना बना लेगा ये वाकई हैरान कर देने वाली बात है। ये बात सच कर दिखाई है नागपुर के रहने वाले 47 साल के गुलबाचंद जंगीड ने। गुलबाचंद ने ना केवल अपना सपना पूरा किया बल्कि कई सारे वर्ल्ड रिकाॅर्ड भी अपने नाम किए हैं।

बनाई भारत की सबसे बड़ी पतंग

जंगीड ने 47 साल की उम्र में ही सही लेकिन पतंग से अपने लगाव को जिंदा रखा यही वजह रही कि उम्र उनके हौसले पस्त नहीं कर पाई। जंगीड की मेहनत रंग लाई और उन्हाेंने एक ऐसी पतंग बना डाली जाे शायद अब तक देखी सुनी नहीं गई है।  

160 किलो का पतंग देख सब हैरान, अनेको रिकोर्ड किए अपने नाम,देखें VIDEO

160 किलो वजनी पतंग

इस पतंग को देखकर आप जितना हैरान हाेंगे उतनी ही हैरानी आपको इसके बारे में जान कर होगी। इसके साथ ही इस पतंग की ऊंचाई 203 फीट है और ये 73 फीट चौड़ी है। इसके विकराल रूप का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसके सामने खड़े आदमी बौने नजर आते हैं।

160 किलो का पतंग देख सब हैरान, अनेको रिकोर्ड किए अपने नाम,देखें VIDEO

पतंग बनाने में लगा 14,819 वर्ग फुट कपड़ा

इस पतंग का आकार जितना बड़ा है उतना ही मुश्किल इसको बनाने का तरीका। इस पतंग में 14 लम्बे- लम्बे बांस के डंडो का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसको बनाने में 14,819 वर्गफीट कपड़े का इस्तेमाल हुआ और इसका वजन 160 किलोग्राम है और 19 मिमी मोटी 200 मीटर रस्सी का प्रयोग इसमें होता है।

160 किलो का पतंग देख सब हैरान, अनेको रिकोर्ड किए अपने नाम,देखें VIDEO

हर साल तोड़ते हैं अपने खुद के रिकोर्ड

जी हां, साल 2014 से ये सिलसिला जारी है। और इन्होने अनेक रिकाॅर्ड अपने नाम किए हैं जैसे- एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, विश्व रिकॉर्ड भारत, अद्वितीय विश्व रिकॉर्ड।

160 किलो का पतंग देख सब हैरान, अनेको रिकोर्ड किए अपने नाम,देखें VIDEO

पतंग देखने दूर-दूर से आते लोग

ये पतंग आस पास के इलाकों में काफी फेमस है और दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं।
 

Created On :   8 Oct 2017 3:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story