देश की पहली AC लोकल ट्रेन को हरी झंडी, वीकेंड पर रहेगी बंद

Indias first AC suburban train flagged off in Mumbai
देश की पहली AC लोकल ट्रेन को हरी झंडी, वीकेंड पर रहेगी बंद
देश की पहली AC लोकल ट्रेन को हरी झंडी, वीकेंड पर रहेगी बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की पहली AC लोकल ट्रेन को आज हरी झंडी दिखा दी गई। मुंबई वासियों को क्रिसमस की सौगात देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री विनोद तावड़े ने इस ट्रेन को बोरीवली स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर चर्चगेट के लिए रवाना किया। यह ट्रेन प्रयोग के तौर पर 25 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच बोरीवली-चर्चगेट के बीच चलाई जाएगी।

वीकेंड पर रहेगी बंद

इस मौके पर बोरिवली स्‍टेशन पर काफी भीड़ थी और लोगों में उत्‍सुकता भी। इसमें कई सुविधाएं भी दी गई हैं और इसे यात्रियों के लिए काफी आरामदायक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक साथ लगभग छह हजार यात्री सफर कर सकते हैं।12 बोगी वाली इस लोकल ट्रेन का किराया सामान्य लोकल के फर्स्ट क्लास के किराए से 1.2 गुना ज्यादा होगा। 6 महीने के बाद इसका किराया 1.3 गुना हो जाएगा। शनिवार और रविवार को ये ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे ने चर्चगेट और विरार स्टेशनों के बीच हर दिन आठ से दस एसी लोकल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

सोमवार को पहली ट्रेन

सोमवार को मुंबई में अंधेरी से चर्चगेट के लिए दोपहर 2.10 बजे पहली एसी लोकल ट्रेन रवाना होगी। सोमवार से शुक्रवार अप और डाउन 6-6 सर्विस चलाई जाएंगी। ये सभी तेज लोकल होंगी, जबकि धीमी लोकल के तौर पर केवल एक सर्विस महालक्ष्मी से बोरीवली के बीच चलाई जाएगी। एसी लोकल सेवाओं में भी सामान्य लोकल की तरह दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों के लिए सीटें रिजर्व होंगी। सभी कोच में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी।

 

अन्य शहरों में शुरुआत

मुंबई के अलावा देश के अन्य शहरों में भी AC लोकल ट्रेनों की सौगात दी जाएगी। कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और सिकंदराबाद में भी बहुत जल्द AC लोकल ट्रेन की सुविधा शुरु होगी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इस दिशा में काफी कुछ नया करने की योजना बनाई जा रही है। यहां तक कि 2019-2020 से सभी नई ईमएयू ट्रेनों में स्वचालित दरवाजों के साथ एसी बोगियां होंगी।
 

Created On :   25 Dec 2017 10:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story