देश का पहला लक्जरी क्रूज आंग्रिया सफर के लिए तैयार, 20 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

India’s first luxury cruise all set for its inauguration on October 20
देश का पहला लक्जरी क्रूज आंग्रिया सफर के लिए तैयार, 20 अक्टूबर को होगा शुभारंभ
देश का पहला लक्जरी क्रूज आंग्रिया सफर के लिए तैयार, 20 अक्टूबर को होगा शुभारंभ
हाईलाइट
  • 20 अक्टूबर को पहली बार मुंबई से गोवा के लिए यह क्रूज रवाना होगा।
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी मुंबई-गोवा के बीच क्रुज सेवा का शुभारम्भ करेंगे।
  • मुंबई से गोवा के बीच देश के पहले लक्जरी घरेलू क्रुज ‘आंग्रिया’ की शुरुआत होने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आपका गोवा का एक्सपीरियंस अब और भी बेहतर हो जाएगा क्योंकि मुंबई से गोवा के बीच देश के पहले लक्जरी घरेलू क्रूज ‘आंग्रिया’ की शुरुआत होने जा रही है। 20 अक्टूबर को पहली बार मुंबई से गोवा के लिए यह क्रूज रवाना होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी मुंबई-गोवा के बीच क्रूज सेवा का शुभारम्भ करेंगे। हालांकि इसके कमर्शियल ऑपरेशन 24 अक्टूबर से शुरू होंगे।

यह क्रूज करीब 14 घंटे में गोवा पहुंचाएगा। इस क्रूज को जापान में तैयार किया गया है। इसके भीतर की डिजाइन में जापानी संस्कृति की झलक भी दिखाई देती है। 7 मंजिला इस क्रूज के 104 कमरों में 350 लोग यात्रा कर सकेंगे। किराए की कुल 8 श्रेणीयां हैं। इसमें डोरमेट्री, डिलक्स रुम व सुईट शामिल है। किराए के तौर पर 6 हजार से 10 हजार रुपए तक चुकाने होंगे। इसमें भोजन भी शामिल होगा। क्रूज पर दो डेक और एक स्वीमिंग पूल भी है। भारत के इस पहले लक्जरी क्रूज में दो रेस्टोरेंट और 6 बार हैं। यह क्रूज सप्ताह में मुंबई-गोवा के बीच चार चक्कर लगाएगा। शाम 4.30 बजे मुंबई से छूट कर अगले दिन सुबह 8 बजे गोवा पहुंचेगा।

बता दें कि मुंबई-गोवा क्रूज सर्विस भारत की पहली क्रूज सर्विस है लेकिन कई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज कंपनियां मुंबई से अलग-अलग जगहों पर क्रूज यात्रा का आयोजन करती हैं। वाइकिंग ओशन क्रूज सर्विस मुंबई से गोवा, श्रीलंका और सिंगापुर होते हुए बैंकॉक ले जाती है। इसके अलावा कोस्टा लाइन क्रूज सर्विस से आप मुंबई से मालद्वीव तक जा सकते हैं। कई दूसरी क्रूज कंपनियां भी मुंबई और गोवा के अलावा कोचिन से क्रूज सर्विस उपलब्ध कराती हैं। इन क्रूज सर्विसेज की टिकट को आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

Created On :   18 Oct 2018 7:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story