इंडोनेशिया : महिला बनी अजगर का निवाला, 7 दिन बाद पेट से मिली लाश

Indonesia : Missing woman found inside 23 foot long python belly
इंडोनेशिया : महिला बनी अजगर का निवाला, 7 दिन बाद पेट से मिली लाश
इंडोनेशिया : महिला बनी अजगर का निवाला, 7 दिन बाद पेट से मिली लाश

डिजिटल डेस्क, इंडोनेशिया। इंडोनेशिया में 7 दिन से लापता एक महिला का शव एक विशालकाय अजगर के पेट में मिला है। महिला अपने बगीचे में काम कर रही थी और उसके बाद लापता हो गई थी। महिला के घर न पहुंचने पर परिजन ने हर तरफ उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सात दिन बाद एक विशालकाल अजगर लोगों को उसी बगीचे में मिला जहां पर महिला काम कर रही थी। जब लोगों ने अजगर को मारकर उसका पेट काटा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। अजगर के पेट में महिला की लाश थी। 

 

Image result for indonesian woman body found python

 

 

अजगर का निवाला बनी महिला 

अजगर के महिला को निगल लेने की ये हैरान कर देने वाली घटना इंडोनेशिया के मुना द्वीप के परस्यिापन लावेला गांव की है। जहां 53 वर्षीय महिला वा तिबा अपने बगीचे में काम कर रही थी लेकिन अचानक लापता हो गई। महिला देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन ने गांववालों के साथ मिलकर उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ दिन बाद महिला जिस बगीचे में आखिरी बार काम कर रही थी वहीं पर विशालकाय अजगर लोगों को नजर आया। जिसके बाद लोगों को शक हुआ कि हो सकता है कि इसी अजगर ने महिला को निगल लिया है। शक होने पर लोगों ने अजगर को मार डाला और जब उसका पेट काटा गया तो लापता महिला वा तिबा का शव उसके पेट में मिला। लोगों का कहना है कि महिला जिस बगीचे में काम कर रही थी वह पत्थर की चट्टान के तले पर बना हुआ है जो गुफाओं से घिरा हुआ है और सांपों का घर भी माना जाता है। इंडोनेशिया में 6 फीट के अजगर मिलना आम बात होती है। अजगर अमूमन छोटे मोटे जानवरों का शिकार करता है लेकिन लोगों पर हमला कर उन्हें निगल लेने के मामले दुर्लभ ही सुनने में आते हैं। 
 

Created On :   17 Jun 2018 4:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story