इंडोनेशिया: 188 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन समुद्र में क्रैश, देखें वीडियो

इंडोनेशिया: 188 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन समुद्र में क्रैश, देखें वीडियो
हाईलाइट
  • इंडोनेशिया के जकार्ता में एक बड़ा विमान हादसा
  • लॉयन एयर लाइन का था दुर्घटनाग्रस्त एयरोप्लेन
  • समुद्र में प्लेन की कुर्सियां और दूसरा हिस्सा मिला

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के जकार्ता में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। सोमवार को यहां लॉयन एयर लाइन का विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही समुद्र में क्रैश हो गया। इस प्लेन में 188 यात्री सवार थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। प्लेन राजधानी जकार्ता से पंगकाल पिनांग शहर जा रहा था। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया। सर्च ऑपरेशन शुरू करने पर क्रैश होने की जानकारी मिली।


लॉयन एयर के विमान JT610 ने सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। इस प्लेन को 7 बजकर 20 मिनट पर लैंड होना था, लेकिन 6 बजकर 33 मिनट पर ही विमान क्रैश हो गया। दो महीने पहले ही लॉयन एयर को ये विमान मिला था। संपर्क टूटने के बाद उसकी ऊंचाई 2000 फीट कम बता रही थी। समुद्र के कुछ हिस्सों में प्लेन की कुर्सियां और दूसरा हिस्सा मिलना शुरू हो गया है।

 

 

 

Created On :   29 Oct 2018 3:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story