बस की सीट के नीचे मिला मासूम, पुलिस ने मेयो अस्पताल में भर्ती कराया

Infant found in a bus,taken to hospital in police custody
बस की सीट के नीचे मिला मासूम, पुलिस ने मेयो अस्पताल में भर्ती कराया
बस की सीट के नीचे मिला मासूम, पुलिस ने मेयो अस्पताल में भर्ती कराया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सुगतनगर में बस के नीचे एक लावरिस बच्चा मिला। बच्चे को उसकी मां मधु खुराना ट्रेवल्स में सीट नंबर 23 के नीचे कंबल लपेटकर छोड़ गई थी। जिसे पुलिस ने तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक गरीबी और बेबसी की वजह से मां ऐसा कदम उठाया। सुगतनगर में बस के खड़े होने पर बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी, तब मामला जरीपटका थाने पहुंच गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को गोद लेने की इच्छा एक महिला पुलिस सिपाही ने भी जाहिर की। इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी बच्चे की परवरिश करने के लिए कई हाथ खड़े किए हैं। बच्चे की मां ने शिर्डी से नागपुर के लिए खुराना ट्रैवल्स की बस में सीट नंबर 23 अपर सीट नागपुर के लिए बुक कराई थी। बस गणेशपेठ में खाली होने के बाद जरीपटका के सुगत नगर में पहुंची। बस में कंबल की गिनती करने पर एक कंबल कम था, जब उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच बस के अंदर बच्चे के रोने की आवाज आने पर लापता कंबल में लिपटा मासूम बच्चा मिला। उसे फिलहाल मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार संस्कृति रो हाउस अशोका मार्ग नासिक निवासी याकूब इस्माइल शेख (लक्जरी बस चालक) गत दिनों नासिक से नागपुर के लिए खुराना ट्रैवल्स की बस क्रमांक एम एच-40- एटी- 0277 में बैठकर निकले। 

इस लक्झरी बस में सीट नंबर 23 अपर इस सीट पर मधु नामक 27 वर्षीय महिला ने शिर्डी से सीट बुक कराई। इस महिला के साथ 5 से 7 वर्षीय 2 बच्चे व 2 महीने का एक मासूम बेटा था। यह महिला इन तीनों बच्चों के साथ उक्त सीट नंबर पर बैठकर सफर कर रही थी। बस 21 सितंबर को नागपुर के गणेशपेठ में सभी यात्रियों को उतारने के बाद जरीपटका स्थित सुगत नगर में साफ सफाई के लिए चली गई। इस बस में एक मासूम बच्चा कंबल में लिपटा मिला तो मामला जरीपटका थाने पहुंच गया। जोको रखे साईंयो तो मार सके न कोई ये बात बंजरगवाली के आशीवार्द से सच हुई है। 

कंडक्टर ने सुना बच्चे के रोने की आवाज
सूत्रों ने बताया कि जब बस का कंडक्टर कंबल की गिनती किया तब एक कंबल कम था। वह बस में कंबल ढूंढने लगा। साफ सफाई के दौरान उसे सीट नंबर 23 से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तब उसने कंबल में लिपटे एक मासूम बच्चे को देखा। उसने इस बारे में दूसरे लोगों को जानकारी दी। इस मासूम बच्चे को मधु नामक महिला लावारिस छोडकर चली गई थी। पुलिस कयास लगा रही है कि मधु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी। उस पर तीन बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी आन पडी थी, जिसे वह पूरी नहीं कर पा रही थी, इसी कारण वह अपने मासूम बेटे को छोडकर चली गई। 

 

Created On :   22 Sep 2018 9:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story