INLD ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकाला

INLD expelled Dushyant Chautala, Digvijay Singh Chautala from party
INLD ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकाला
INLD ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकाला
हाईलाइट
  • दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं।
  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने दोनों भाइयों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला लिया है।
  • सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय सिंह चौटाला को आईएनएलडी से निष्कासित कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय सिंह चौटाला को इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने दोनों भाइयों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला लिया है। अब सबकी नजर अजय चौटाला पर टिकी हैं। जो 5 नवंबर को पैरोल पर जेल से बाहर आ रहे हैं। बता दें कि लंबे समय से दोनों भाईयों के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते दोनों की पार्टी से छुट्टी की गई है। दुष्यंत चौटाला को INLD संसदीय दल के नेता के पद से भी हटा दिया है। 

दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं। जेबीटी भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे INLD नेता डॉ. अजय चौटाला को 14 दिनों की पैरोल मिली है। वे जेल से पांच नवंबर को बाहर आएंगे। अजय चौटाला के बाहर आने पर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। हो सकता है कि वह नई पार्टी का ऐलान कर दें। चौटाला परिवार का मनमुटाव पहली बार उस समय सामने आ था जब INLD प्रेसिडेंट ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी की छात्र और युवा इकाइयों को भंग कर दिया था। इनका नेतृत्व दुष्यंत और दिग्विजय कर रहे थे। छात्र इकाई भंग करने के बावजूद पार्टी नेता और ओमप्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय चौटाला ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया था। 

दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला की मां नैना चोटाला ने पार्टी में चल रही उठापटक पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, जिस समय अजय चौटाला और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जेल गए तो वह दुखी थी, लेकिन पार्टी में चल रही उठापटक और भी ज्यादा दुखक देने वाली है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत और दिग्विजय का क्या दोष था जो उन्हें पार्टी से निकाले जाने का नोटिस दे दिया गया। नैना चोटाला ने कहा "मेरे बच्चों के साथ अन्याय हुआ, सत्य पर असत्य हावी होने की कोशिश कर रहा है।" उन्होंने कहा कि इस पार्टी का सत्यानाश करने के पीछे 15 लोग है। वे पार्टी को खा गए और अब जहर घोलने का काम कर रहे हैं। 
 

Created On :   2 Nov 2018 4:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story