एक घंटे की लिए थम गई इंस्टाग्राम की दुनिया, यूजर्स ने की शिकायत 

Instagram stopped working for an hour, but its now back online
एक घंटे की लिए थम गई इंस्टाग्राम की दुनिया, यूजर्स ने की शिकायत 
एक घंटे की लिए थम गई इंस्टाग्राम की दुनिया, यूजर्स ने की शिकायत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Facebook के मालिकाना हक वाले फोटो शेयरिंग एप Instagram ने बुधवार को एक बार फिर काम करना बंद कर दिया। इसको लेकर भारत सहित दुनियाभर के Instagram यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा। मिरर ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में यह 8:00 बीएसटी पर बंद हो गया। ऐसे में दुनियाभर के यूजर्स ने Twitter पर शिकायत की।

शिकायत में बताया कि Instagram अचानक चलते-चलते बंद हो गया और फिर करीब एक घंटे बाद अपना काम करना शुरु किया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब Instagram ने काम करना बंद किया। इससे पहले भी Facebook, WhatsApp ने भी दुनियाभर में चलते- चलते अचानक काम करना बंद किया है। 

ट्विटर पर शिकायत की
Instagram के अचानक बंद होने पर यूजर्स ने Twitter पर शिकायत करते हुए लिखा कि Instagram ऐप पर टाइमलाइन रिफ्रेश करने पर ""cannot refresh feed"" लिखा दिखाई दिया। वहीं यूजर्स को www.instagram.com पर विजिट करने पर ""5xx Server Error"" लिखा हुआ दिखाई दिया। 

भारत में 7 करोड़ एक्टिव यूजर्स
Instagram यूजर्स ने ऐप पर अपनी तस्वीरें व प्रोफाइल नहीं देख पाने की शिकायत की। बता दें कि 2010 स्थापित हुए Instagram को 2012 में Facebook ने एक अरब डॉलर में खरीद लिया था। भारत में Instagram पर करीब 7 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। 

संभाला पद
जानकारी हो कि ​हाल ही में Facebook ने एडम मोसेरी को Instagram का प्रमुख बनाया है। मोसेरी ने Instagram के सहसंस्थापक केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिगर के स्थान पर यह पद संभाला है। जिसके तहत वे Instagram के सभी कामकाज देखेंगे और नई कार्यकारी टीम की नियुक्ति करेंगे। पद की जिम्मेदारी के तहत वे इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, प्रॉडक्ट विभाग के प्रमुख और ऑपरेशंस के प्रमुख का भी चुनाव करेंगे।


 

  

 

 

Created On :   3 Oct 2018 12:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story