Year Ender: 2017 की वो अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं जो हमेशा रहेंगी याद

Year Ender: 2017 की वो अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं जो हमेशा रहेंगी याद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ कड़वी और कुछ मीठी यादों के साथ साल 2017 विदा लेने वाला है। इस साल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई ऐसे घटनाक्रम हुए जो बेहद महत्वपूर्ण रहे और इन घटनाक्रमों ने दुनिया भर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचा। आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसी ही वो 10 अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं जो साल भर सुर्खियों में रही।

व्हाइट हाउस में ट्रंप का पहला साल

70 साल के डोनाल्ड जॉन ट्रंप ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति पद की 20 जनवरी को शपथ ली थी। वॉशिगंटन में लाखों लोग इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को पराजित किया था। ट्रंप ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा था कि, "हम अधिकारों को वाशिंगटन डीसी से हस्तांतरित कर आप लोगों को वापस दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा था कि, "20 जनवरी, 2017 को आम लोगों के इस देश का शासक बनने के दिन के तौर पर याद किया जाएगा।" माना जा रहा था कि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का कार्यकाल ‘आने वाले सालों के लिए’, दुनिया की दिशा तय करेगा।

रैमसमवेयर अटैक

साल 2017 में खतरनाक रैनसमवेयर वॉनाक्राई ने यूरोप, अमेरिका, भारत सहित दुनियाभर के 150 देशों के कंप्यूटर को अपना निशाना बनाया। वॉना क्राइ ने दुनिया के कई कंप्यूटर्स को हैक करके उनसे फिरौती के रूप में 300 डॉलर की बिटकॉइन मनी की डिमांड की थी। इसे रोकने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है, इसे महज एक 22 साल के टेक एक्सर्ट ने केवल 10 डॉलर खर्च कर रोक दिया। दरअसल @MalwareTechBlog नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक युवक ने हैकर के उस डोमेन का   रजिस्ट्रेशन करा लिया जिसके जरिए रेनसमवेयर को फैलाया जा रहा था। दरअसल हैकर जिस डोमेन का यूज कर रहे थे, वह डोमेन रजिस्टर्ड नहीं था। @MalwareTechBlog ट्विटर हैंडल चलाने वाले युवक ने इस डोमेन का रजिस्ट्रेशन यह सोचे बिना ही कराया था। उसे बाद में पता चला कि इसे इस तरीके से रोका जा सकता है।

हाइड्रोजन बम का परीक्षण

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जॉन्ग उन ने 3 सितंबर को एक शक्तिशाली "एडवांस हाइड्रोजन बम" का परीक्षण किया था। परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया में 6.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। बाद में उत्तर कोरिया ने इसे सफल बताते हुए पुष्टि की थी। अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध में 1945 में जापान के हिरोशिमा पर 15 किलोटन और नागासाकी पर 20 किलोटन का जो हाइड्रोजन बम गिराया था, उत्तर कोरिया का ये हाइड्रोजन बम उससे भी सात गुना ज्यादा शक्तिशाली है। भारत, अमेरिका, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया समेत तमाम देशों ने इसकी निंदा करते हुए इस परीक्षण पर चिंता जताई थी।

लॉस वेगास फायरिंग

अपनी आलीशान जीवन शैली के लिए मशहूर अमेरिका के लास वेगास शहर में 1 अक्टूबर की रात एक संगीत समारोह में हुई गोलीबारी में 58 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे। आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे घातक घटना है। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कहा था कि हत्याओं के लिये जिम्मेदार शख्स 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक उनका एक ‘सैनिक’ था। 

यरुशलम इजरायल की राजधानी

ट्रंप ने अमेरिका की दशकों पुरानी नीति को बदलते हुए यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी और अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम शिफ्ट करने का आदेश दिया थी। उन्होंने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच अशांति की चेतावनियों के बावजूद यह कदम उठाया थी। पूरे विश्व में ट्रंप के इस कदम का विरोध हुआ था। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर भारत समेत 128 देशों ने अमेरिका के खिलाफ अपना वोट दिया था।

मैनचेस्टर आतंकी हमला

इग्लैंड के बड़े शहरों में से एक मैनचेस्टर में 1 मई की रात हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन के साथ ही पूरी दुनिया सकते में थी। मेनचेस्टर में यह हमला पॉप कंसर्ट के समाप्‍त होने के तुरंत बाद किया गया था। इस हमले में 22 लोगों की मौत हुई थी जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमले के वक्त यहां पर अमेरिकी गायिका अरियाना ग्रैंडे को सुनने के लिए काफी संख्‍या में भीड़ जमा थी। येधमाका इतना जबरदस्‍त था कि इससे पूरा इलाका थर्रा गया था। स्थानीय समय के अनुसार धमाके के वक्त घड़ी में लगभग साढ़े दस बज रहे थे।

ग्रेनफेल टावर की आग

पश्चिमी लंदन में 24 मंजिला एक आवासीय इमारत में 14 जून को भीषण आग लग गई था, इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। ब्रिटेन में पिछले करीब तीन दशक में यह सबसे भीषण अग्निकांड था। लेटिमेर रोड पर स्थित लैंकेस्टर वेस्ट एस्टेट के ग्रेनफेल टावर में स्थानीय समयानुसार रात एक बजकर 16 मिनट पर आग लगी था। जब इमारत आग की लपटों से घिर गई, तब करीब 600 लोग टावर के 120 फ्लैटों में मौजूद थे। चौथे माल पर एक रेफ्रीजिरेटर में ये आग लगी थी जो दखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई।

कैलिफोर्निया में आग

दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया राज्य में इस साल अब तक की सबसे बड़ी जंगल की आग लगी हुई है। इसमे रिकॉर्ड 273,400 एकड़ जमीन जल चुकी है। वानिकी और अग्नि सुरक्षा के कैलिफोर्निया विभाग ने कहा है कि थॉमस फायर, जो 4 दिसंबर को शुरू हुई थी, सेडर आग को पार कर चुका है, जिसने अक्टूबर 2003 में सैन डिएगो काउंटी में 273,246 एकड़ जमीन जला दिया था, ईफे ने खबर दी है कि जंगली आग से नष्ट होने वाले क्षेत्र का सन्दर्भ 1932 के बाद से संगठन द्वारा रखा गया है।

आतंकी हाफिज सईद की पार्टी

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद राजनीति में भाग्य चमकाने की बिसात बिछा चुका है। मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) का पहला कार्यालय यहां खोला। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की सरकार ने राजनीतिक दल के तौर पर इस समूह के पंजीयन की मांग करने वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि यह समूह राजनीति में हिंसा और अतिवाद को बढ़ावा देगा। सईद ने पुष्टि की है कि एमएमएल के बैनर तले उसका संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) वर्ष 2018 के आम चुनाव में उतरेगा।

कुलभूषण की फांसी पर रोक

47 वर्षीय कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी है। पिछले साल मार्च में पाकिस्तान ने उन्हें गिरफ्तार किया था। कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप लगाए है। इस साल अप्रैल में पाकिस्तान की अदालत ने जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। जाधव को कोर्ट ने अपना पक्ष रखने और भारतीय राजनयिक से मिलने की इजाजत तक नहीं दी। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय नौसेना के कमांडर जाधव भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनलिसिस विंग(रॉ) के लिए काम कर रहे थे। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने अपने आदेश में जाधव की फांसी पर रोक लगाई है।

Created On :   27 Dec 2017 8:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story