विश्व योग दिवस : देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग

international yoga day 2018 pm modi baba ramdev yoga live
विश्व योग दिवस : देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग
विश्व योग दिवस : देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग

डिजिटल डेस्क, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून में करीब 50 हजार लोगों के साथ विश्व योग दिवस मनाया। विश्व योग दिवस पर पीएम मोदी ने देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में लोगों के साथ योगा किया। वहीं बात करें योग गुरू बाबा रामदेव की तो उन्होंने भी राजस्‍थान के कोटा शहर में आचार्य बालकृष्‍ण और राज्‍य की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ योगा किया। बता दें कि संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस के रूप में घोषित किया है।

 

 

पीएम मोदी ने योग प्रेमियों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि योग अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और खुशहाली के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग है। योग पूरी दुनिया को जोड़ रहा है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह एफआरआई कैंपस पहुंचकर दुनियाभर के योग प्रेमियों को बधाई दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में उगते सूरज के साथ योग शुरू हो गया है। योग समाज को जोड़ने का काम कर रहा है और व्‍यक्ति के जीवन में शांति की अनुभूति ला रहा है। 


भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने नदी में योगा किया। जवानों ने अरूणाचल प्रदेश के लोहितपुर शहर की दिगारु नदी में योगा किया।

 

 

राजस्थान के कोटा में बाबा रामदेव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 90 मिनट में 2 लाख लोगों को सिखाया योग। आचार्य बालकृष्‍ण और राज्‍य की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी साथ में योगा किया।

 

 

 


यंगून में मनाया इंटरनेशनल योग दिवस 2018,  इस तरह योग करते दिखे लोग।

 

 

इंटरनेशनल योग दिवस 2018 पर दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में भी किया गया योग।

 

 

लद्दाख में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने किया सूर्य नमस्कार।

 

 

इंटरनेशनल योग दिवस, 2018: मुंबई में INS विराट पर योग करते नौसैनिक।

 

 

इंटरनेशनल योग दिवस, 2018 के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई रेत की कलाकृति

 

 

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में योगा किया।

 

.

Created On :   21 Jun 2018 2:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story