इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता, जांच में जुटी फ्रांस सरकार

interpol chief Meng Hongwei missing france launches an investigation
इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता, जांच में जुटी फ्रांस सरकार
इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता, जांच में जुटी फ्रांस सरकार
हाईलाइट
  • इंटरपोल के अध्यक्ष 64 वर्षीय मेंग होंगवेई के लापता होने की जानकारी मिल रही है।
  • मामले में फ्रांस सरकार ने गहनता से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
  • मेंग होंगवेई फ्रांस से चीन के लिए रवाना हुए थे

डिजिटल डेस्क, पेरिस। इंटरनेशनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (इंटरपोल) के अध्यक्ष 64 वर्षीय मेंग होंगवेई पिछले एक सप्ताह से लापता चल रहे हैं। मामले में फ्रांस सरकार ने गहनता से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ दिन पहले ही इंटरपोल के अध्‍यक्ष मेंग होंगवेई फ्रांस से चीन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अब उनकी कोई जानकारी हासिल नहीं हो रही है। बता दें कि इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियॉन शहर में है।

लियान में रहने वाली मेंग होंगवेई की पत्नी ने बताया कि पति से उनकी आखिरी मुलाकात सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई थी। स्थानीय मीडिया में चल रही खबर के अनुसार लापता होने से पहले मेंग चीन के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने 29 सितंबर को देश (फ्रांस) छोड़ दिया था। मेंग की पत्नी ने उनके लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी।

फ्रांस में गायब नहीं हुए मेंग
फ्रांस की पुलिस ने इंटरपोल प्रमुख मेंग की तलाश शुरू कर दी है। चीनी नेता मेंग को आखिरी बार सितंबर के अंत में दक्षिण-पूर्व फ्रांस के लायन में इंटरपोल के मुख्यालय से निकलते हुए देखा गया था। वह तब चीन के लिए रवाना हो रहे थे। फ्रांस पुलिस इन्क्वायरी के अनुसार मेंग होंगवेई देश के अंदर गायब नहीं हुए हैं। बता दें कि इंटरपोल से 192 देश की लॉ एन्फॉर्समेंट एजेंसी जुड़ी हुई है।

बता दें कि 95 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि कोई चीनी नागरिक इंटरपोल का अध्यक्ष बना हो। उन्हें इंटरपोल चीफ का पद 2020 तक के लिए मिला था। इंटरपोल का अध्यक्ष बनने से पहले नवंबर 2016 में मेंग चीन में पब्लिक सिक्योरिटी के उपमंत्री थे। उनकी जिम्मेदारी खुफिया पुलिस के काम-काज को देखने की थी। मेंग को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद चीन कथित आर्थिक अपराध की जांच में अंतरराष्ट्रीय मदद पाने के अवसर के रूप में देख रहा था।

Created On :   5 Oct 2018 12:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story