शेयर बाजार में गिरावट जारी, निवेशकों के 5 दिनों में डूबे 8.47 लाख करोड़ रुपए

शेयर बाजार में गिरावट जारी, निवेशकों के 5 दिनों में डूबे 8.47 लाख करोड़ रुपए
शेयर बाजार में गिरावट जारी, निवेशकों के 5 दिनों में डूबे 8.47 लाख करोड़ रुपए
हाईलाइट
  • पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजर में आई तेज गिरावट के बाद पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली।
  • निफ्टी में 175.70 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 10967.40 के स्तर पर बंद हुई।
  • सेंसेक्स 536.58 अंक गिरकर 36305.02 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजर में आई तेज गिरावट के बाद पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। जबरदस्त बिकवाली की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स जहां 536.58 अंक गिरकर 36305.02 पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 175.70 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 10967.40 के स्तर पर बंद हुई। बता दें कि बाजार में आई गिरावट का ये लगातार पांचवा दिन है। इन पांच दिनों में निवेशकों के करीब 8.47 लाख करोड़ रुपए डूब गए है।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान में बंद हुए। बैंक निफ्टी 2.45% गिरकर 24970.35 के स्तर पर बंद हुई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 3.90 प्रतिशत, निफ्टी FMCG में 2.16 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट रिएल्टी सेक्टर में दिखी। रिएल्टी सेक्टर 5.29% की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2.16% की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। BSE का मिडकैप इंडेक्स 2.40% की गिरावट के साथ 15221.19 और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.72% की गिरावट के साथ 15333.34 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.72% की गिरावट देखी गई। यह 17847.90 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 2.60% की गिरावट के साथ 6722.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस - (985) 7.26%
आयशर मोटर्स - (26000) 6.94%
एम एंड एम - (898) 6.45%
एचडीएफसी - (1724) 6.27%
बजाज फाइनेंस - (2235) 6.07%

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
एम एंड एम - (895.40) 6.46%
एचडीएफसी - (1721) 6.22%
इंडसइंड बैंक - (1674.65) 4.49%
अडानी पोर्ट्स - (345.75) 4.49%
भारती एयरटेल - (357.50) 4.90%

RBI, SEBI ने जारी किया था बयान
बता दें कि लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद रविवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सेक्यूरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की तरफ से बयान जारी किया गया था। RBI और SEBI ने कहा था कि वह बाजार पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। जरुरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद सोमवार को बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली।

क्या है गिरावट की वजह?

  • बाजार में गिरवाट के एक बड़ी वजह डॉलर के मुकाबले रुपए का लगातार कमजोर होना बताया जा रहा है। सोमवार को भी यह डॉलर के मुकाबले 27 पैसे कमजोर होकर 72.47 पर खुला। 
  • कच्चे तेल की कीमत में आ रही तेजी भी गिरावट की एक वजह है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 1.83 पैसे बढ़कर 80.27 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
  • DHFL की रिपेंमेंट में डिफॉल्ट की खबर के कारण शुक्रवार को हाउसिंग फाइनेंस की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। भारी गिरावट के बाद DHFL सोमवार को तो संभाल गया, लेकिन पीएनबी हाउसिंग, कैन फाइनैंस होम्स जैसी नॉन-बैंकिंग फाइनैंस कंपनियों में गिरावट जारी रही।
  • 25 और 26 सितंबर अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मीटिंग होनी है। रेटिंग एजेंसी नोमुरा का अनुमान है कि मीटिंग में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स तक की वृद्धि हो सकती है।   

Created On :   24 Sep 2018 12:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story