IOA ने की एशियन गेम्स 2018 के लिए दलों की घोषणा

IOA announces 524-member contingent for Asian Games 2018
IOA ने की एशियन गेम्स 2018 के लिए दलों की घोषणा
IOA ने की एशियन गेम्स 2018 के लिए दलों की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जकार्ता और पालम बैंग में होने वाले 18वें एशियन गेम्स के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने मंगलवार को दलों की घोषणा की। IOA ने कुल 36 खेलों के लिए 524 सदस्यीय दल की घोषणा की है, जिसमें 277 पुरुष और 247 महिला एथलीट शामिल हैं। हालांकि इसमें फुटबॉल टीम को शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि 18वें एशियन गेम्स अगस्त 18 से सितम्बर 2 तक आयोजित किए जाएंगे।

8 नए खेल शामिल
IOA ने पिछले इचिऑन एशियन गेम्स (2014) में 28 खेलों के 541 एथलीट भेजे थे। इस साल होने वाले एशियन गेम्स के लिए IOA ने 8 नए खेलों को शामिल किया है। कुल 36 खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बॉलिंग, कैनो-कयाक (स्प्रिंट), कैनो-कयाक (स्लैलम), साइकलिंग, इक्वेस्ट्रायन, फेन्सिंग, जिमनास्टिक, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जुडो, कबड्डी, कराटे, कुरैश, पेनकैक सिलाट, रोलर स्केटिंग, रोइंग, सेलिंग, सांबो, सेपक टक्राव, शूटिंग, स्क्वैश, एक्वेटिक्स-स्वीमिंग, एक्वेटिक्स-डाइविंग, टेनिस, तायक्वोंडो, ट्रायथलॉन, सॉफ्ट टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और वुशु शामिल हैं

IOA महासचिव ने दी शुभकामनाएं
आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी टूर्नामेंट के लिए उन्हें शुभकामनाएं भेजी। मेहता ने कहा, "मैं जकार्ता पालम बैंग 2018 में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम के सभी 524 सदस्यों की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। IOA ने इस दल का चयन 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए सबसे योग्य एथलीटों की तैयारी और उनके प्रोत्साहन को ध्यान में रखकर किया है।" उन्होंने कहा कि, IOA ने जून 2018 में खेल मंत्रालय को एक प्रोविजनल लिस्ट सौंपी थी, जिसमें कुल 2,370 एथलीट और अधिकारी शामिल थे। हालांकि सिर्फ 524 योग्य खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों के लिए क्वालिफाई कर इस दल में अपनी जगह बनाई है।

किस खेल में भारत के कितने खिलाड़ी?
आर्चरी             16
एथलेटिक्स        52
बैडमिंटन          20
बास्केटबॉल      12
बॉक्सिंग           10
बॉलिंग             06
केनो-कयाक     19
सायकिलिंग      15
इक्वेस्ट्रियन        04
फैंसिंग             04
जिम्नास्टिक्स      10
गोल्फ              04
हैंडबॉल           16
हॉकी               36
जूडो                06
कबड्डी             24
कराटे              02
कुराश             14
पेंचक सिलाट    22
रॉलर स्केटिंग    04
रॉइंग               34
सेलिंग             09
सांबो               06
सेपकटकरॉ      24
शूटिंग             28
स्क्वॉश             08
स्विमिंग           11
टेनिस             12
ताइक्वांडो        05
ट्राइथोलन       04
सॉफ्ट टेनिस    10
टेबल टेनिस     10
वॉलीबॉल        28
वेटलिफ्टिंग     05
रेसलिंग          18
वुशू               13

Created On :   3 July 2018 3:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story