भारत में iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, जानें खासियत

iPhone XR now available for pre-order in India, learn speciality
भारत में iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, जानें खासियत
भारत में iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज कंपनी Apple ने पिछले महीने 12 सितंबर को अपने तीन नए स्मार्टफोन iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR को लॉन्च किया था। इनमें से 28 सितंबर को iPhone XS और iPhone XS Max भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए थे। वहीं आज से भारत में iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। 26 अक्टूबर से इसकी शिपिंग शुरू हो जाएगी। इसमें 64 GB, 128 GB और 256 GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। 

कीमत 
iPhone XR के 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपए है। वहीं 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपए और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपए रखी गई है। 

डिस्प्ले 
iPhone XR में 6.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसकी डिस्प्ले को "लिक्विड रेटीना डिस्प्ले" नाम दिया है। डिस्प्ले 1792 x 828 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 326 ppi है। इसमें 3D टच की जगह हैपटिक टच (Haptic touch) दिया गया है। यह स्मार्टफोन HDR सपोर्ट नहीं करता है।

कैमरा
बात करें कैमरे की तो iPhone XR में अपर्चर f/1.8 के साथ 12 MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें  f/2.2 अपर्चर के साथ 7 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि रेटिना फ्लैश के साथ है। 

रैम/ चिपसेट
iPhone XR में 3 GB रैम ​दी गई है। इस स्मार्टफोन में एप्पल न्यू A12 Bionic चिपसेट दिया गया है। इससे ऐप के ओपन होने का टाइम 30% बढ़ जाता है।

कनेक्टिविटी
इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, डुअल बैंड Hotspot, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फेस आईडी, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रोक्सिमिटी, कंपास और बैरोमीटर सेंसर दिए गए हैं। 

बैटरी 
इस स्मार्टफोन में पावर के लिए 2942 mAh की बैटरी दी गई है। 

कलर
iPhone XR में Black, White, Blue, Yellow, RED और Coral रंग का विकल्प दिया गया है।
 

  

Created On :   19 Oct 2018 10:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story