IPL 12: चोटिल मिल्ने की जगह जोसेफ मुंबई टीम में हुए शामिल

IPL 12: Mumbai indians vs royal challengers bangalore, MI VS RCB, Alzarri Joseph, lasith malinga, adam milne
IPL 12: चोटिल मिल्ने की जगह जोसेफ मुंबई टीम में हुए शामिल
IPL 12: चोटिल मिल्ने की जगह जोसेफ मुंबई टीम में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने न्यूजीलैंड के चोटिल एडम मिल्ने की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को टीम में शामिल कर लिया है। इनके आने से मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो गया है। जोसेफ से पहले मुंबई की टीम में श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी जुड़ चुके हैं। जोसेफ ने अपने वेस्टइंडीज के लिए अभी तक 16 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेले हैं। वह IPL में पहली बार खेलेंगे। 

मुंबई की टीम गुरुवार को बेंगलोर में इस सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) का सामना करेगी। जोसफ ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत में वेस्टइंडीज के लिए अहम भूमिका निभाई थी। इस सीजन के पहले मैच में ही मुंबई को जसप्रीत बुमराह के रूप में एक बड़ा झटका लगा था। भारत के तेज गेंदबाज को फिल्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। हालांकि, वह बेंगलोर के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। लीग के पहले मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स ने 37 रन से हराया था।

Created On :   28 March 2019 9:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story