IPL 12: विराट कोहली IPL में 5000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

IPL 12: विराट कोहली IPL में 5000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

डिजिटल डेस्क, बेंगलोर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन सातवें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को 6 रन से हराया। मैच में बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। कोहली ने IPL में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वह IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने 165 मैचों की 157 पारियों में अपने 5000 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने अब तक 4 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम हैं। उन्होंने अब तक 178 मैचों की 174 पारियों में 5034 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर हैं। रोहित ने 175 मैचों की 170 पारियों में 4555 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। 

Created On :   29 March 2019 3:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story