IPL 2018 : गंभीर, हरभजन और पठान बंधु की लगेगी बोली, ये है बेस प्राइस

ipl 2018 auction base price of gautam gambhir to harbhajan singh and yusuf pathan irfan pathan
IPL 2018 : गंभीर, हरभजन और पठान बंधु की लगेगी बोली, ये है बेस प्राइस
IPL 2018 : गंभीर, हरभजन और पठान बंधु की लगेगी बोली, ये है बेस प्राइस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-2018 (आईपीएल) का रोमांच बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। आईपीएल-2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को होने जा रही है। नीलामी से पहले ही सभी टीमों ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। मगर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान गौतम गंभीर और हरफनमौला खिलाड़ी युसुफ पठान को रिटेन नहीं किया है। अब दोनों खिलाड़ियों को नीलामी में हिस्सा लेना होगा। नीलामी से पहले अभी तक कुछ खिलाड़ियों की बेस प्राइज तय कर दी गई है।

आईपीएल-2018 के लिए बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और मुंबई ने 3-3, कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2, जबकि पंजाब और राजस्थान ने 1-1 खिलाड़ी को रिटेन किया। इसमें विराट कोहली (17 करोड़ रुपये) सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें आरसीबी ने खरीदा। वहीं रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ में रिटेन किया। खिलाड़ियों की नीलामी में अभी समय बाकी है, लेकिन इससे पहले ही कुछ प्लेयर्स के बेस प्राइज का खुलासा हो चुका है। आईपीएल के इतिहास में हरभजन सिंह पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन्हें नीलामी से होकर गुजरना होगा। इससे पहले वह 10 वर्ष तक लगातार मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। उनके नाम 136 मैचों में 127 विकेट दर्ज हैं।

आईपीएल के नियमों के मुताबिक कैप्ड खिलाड़ी अपनी बेस प्राइस तय कर सकते हैं, जो 50 लाख, 1 करोड़, 1.5 करोड़ और 2 करोड़ रुपये तक हो सकती है। इससे ये बात साफ हो गयी है कि दिग्गज खिलाड़ी जैसे गंभीर, हरभजन, युजवेंद्र चहल, युवराज सिंह, क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, ब्रेंडम मैकुलम और ब्रावो 2 करोड़ रुपये से ज्यादा अपनी बेस प्राइस नहीं सेट कर सकते हैं। आईए जानते हैं आपके पसंदीदा खिलाड़ियों की बेस प्राइज...




यूसुफ पठान :
हाल ही में डोपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह से सुर्खियों में आए यूसुफ पठान ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपए रखा है। यूसुफ पठान ने अपनी बल्लेबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को कई मैच जिताए थे। यूसुफ मिडिल ऑर्डर के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो अपनी हिटिंग के लिए मशहूर हैं। आईपीएल के 11वें सीजन में उन पर राजस्थान रॉयल्स और केकेआर की टीम दांव जरूर लगाएगी।




गौतम गंभीर :
खुलासे के अनुसार गंभीर का बेस प्राइज 2 करोड़ रखा गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले 8 सालों में 2 बार विजयी बनाने वाले गौतम गंभीर को इस सीजन टीम ने रिटेन नहीं किया। उन्हें इस बार नीलामी प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। गंभीर 148 मैचों में 35 अर्धशतकों की मदद से 4133 रन बना चुके हैं। इस दौरान वह 16 बार नाबाद भी रहे। गंभीर आईपीएल में 43 चौके, जबकि 58 छक्के जड़ चुके हैं।




हरभजन सिंह :
पिछले 10 सीजन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हरभजन सिंह 136 मैचों में 6.96 की इकॉनमी के साथ 127 विकेट झटक चुके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 18/5 रहा। हरभजन बल्लेबाजी में भी कई बार फैंस को हैरत में डाल चुके हैं। हरभजन का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन रहा है। वहीं उन्होंने 84 पारियों में 799 रन बनाए हैं। इनका बेस प्राइज भी 2 करोड़ रखा गया है।




इरफान पठान :
टीम इंडिया से बाहर चल रहे इरफान का बेस प्राइज 50 लाख रखा गया है। इरफान ने 103 मैचों में 7.77 की इकॉनमी के साथ 80 शिकार किए हैं। वहीं बात बल्लेबाजी की करें तो वह 29 पारियों में 120.40 की स्ट्राइक से 1139 रन बना चुके हैं।

Created On :   11 Jan 2018 2:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story