IPL 2018: धोनी बने हेयर ड्रेसर, सोने से पहले निभाई डैडी की ड्यूटी Video देखें

IPL 2018: Dhoni dries daughter Zivas hair after destroying RCB, Watch Video
IPL 2018: धोनी बने हेयर ड्रेसर, सोने से पहले निभाई डैडी की ड्यूटी Video देखें
IPL 2018: धोनी बने हेयर ड्रेसर, सोने से पहले निभाई डैडी की ड्यूटी Video देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-11 में बल्ले से मैदान पर धूम मचा रहे चेन्नई सुपकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाया हुआ है। धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर मैच जिताने के बाद धोनी ने बेटी जीवा के साथ एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में माही बेटी जीवा के बाल सुखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पापा धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

धोनी का "हेयर ड्रेसर" अवतार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में धोनी हेयर ड्रेसर के अवतार में नजर आ रहे हैं और बेटी जीवा के बालों को ड्रायर से सुखा रहे हैं। धोनी के कहने पर जीवा भी एक अच्छी बेटी की तरह यहां वहां घूम रही है अपने बालों को सुखवा रही है। वीडियो शेयर करने के साथ ही धोनी ने इसके कैप्शन में लिखा है खेल खत्म, अब सोने से पहले डैडी की ड्यूटी की बारी। ये पहली बार नहीं है जब धोनी ने जीवा का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है वो इससे पहले भी जीवा के कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। जीवा के वीडियो शेयर करने में धोनी की पत्नी साक्षी भी पीछे नहीं हैं और वो भी वक्त वक्त पर सोशल मीडिया पर जीवा के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। 

मैच के बीच जीवा ने की पापा को हग करने की जिद 

कुछ दिन पहले ही जीवा का एक और वीडियो धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जीवा का ये वीडियो उस वक्त बनाया गया था जब धोनी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर थे और बेटी जीवा उनका हौसला बढ़ाने के लिए मम्मी साक्षी के साथ स्टेडियम में पहुंची थीं। पापा धोनी को मैदान पर खेलता देख जीवा उन्हें गले लगाने की जिद करने लगीं थीं। जीवा ने पास ही बैठे किसी शख्स से कहा कि वो उसके पापा को बुलाकर लाएं उसे पापा को गले लगाना है। वीडियो में जीवा की मासूमियत भरी आवाज काफी प्यारी लग रही है। 

Created On :   27 April 2018 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story