रोहित ने एलियन के साथ किया डांस, फैंस ने कहा- 'हिटमैन एक्शन में आ गया'

रोहित ने एलियन के साथ किया डांस, फैंस ने कहा- 'हिटमैन एक्शन में आ गया'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो पोस्ट कर धमाल मचा दिया है। रोहित शर्मा इस वीडियो में एलियन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। रोहित का यह एलियन डांस सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही काफी धमाल मचा रहा है। रोहित शर्मा के डांस को देखकर एक फैंस ने लिखा, "हिटमैन एक्शन में आ गया है"। बता दें कि इस एलियन के साथ कई सेलेब्रिटीज भी डांस कर चुके हैं।

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर इस वीडियो को ‘डांस विद एलियन’ लाइन के साथ पोस्ट किया है, जिसमें वह बहुत ही फनी अंदाज में ‘डमे तू को सीता’ गाने पर एलियन के साथ डांस करते दिख रहे हैं। शर्मा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में एक तरफ हरे रंग का एलियन डांस कर रहा है तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा खुद डांस करते दिख रहे हैं। दोनों ही एक जैसे डांस स्टेप कर रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2018) से पहले रोहित शर्मा ने म्यूजिकल.ली एप का इस्तेमाल करते हुए यह वीडियो बनाया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘मैंने डांस विद एलियन चैलेंज पर अपना हाथ आजमाया और म्यूजिकल.ली एप का इस्तेमाल करते हुए ‘डमे तू को सीता’ गाने पर डांस किया। आप भी म्यूजिकल.ली को डाउनलोड करें और डांस विद एलियन चैलेंज लें।

सोशल मीडिया पर रोहित के फैंस उनके इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि वह बहुत ही शानदार डांस कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि रोहित शर्मा को अब झलक दिखला जा में भी हिस्सा लेना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि हिटमैन एक्शन में आ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सर आप डांस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन क्यों नहीं दे रहे?

 

 

बता दें कि IPL 2018 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियन्स टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बार IPL 2018 का आगाज 7 अप्रैल से होने जा रहा है। IPL 2018 का पहला मैच मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम निदाहास टी20 ट्राई सीरीज भी जिताई है। अब उनकी नजरें IPL 2018 पर भी कब्जा जमाने पर होंगी। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने IPL 2017 भी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही जीता था।

Created On :   31 March 2018 6:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story