IPL 2018 : आईपीएल में चमका मुंबई का सूर्य

IPL 2018: Suryakumar made record for most runs scored by uncapped Indian in single season
IPL 2018 : आईपीएल में चमका मुंबई का सूर्य
IPL 2018 : आईपीएल में चमका मुंबई का सूर्य
हाईलाइट
  • आईपीएल-11 में बल्ले से धूम मचा रहे मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।
  • रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 38 रनों की पारी खेली और इस दौरान वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व न कर पाने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं।
  • सूर्यकुमार यादव ने म

डिजिटल डेस्क, मुंबई । आईपीएल-11 में बल्ले से धूम मचा रहे मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 38 रनों की पारी खेली और इस दौरान वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व न कर पाने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए कई उपयोगी पारियां खेली हैं और वो अब तक 12 मैचों में 473 रन बना चुके हैं। 

 

Image result for SURYAKUMAR YADAV

 

आईपीएल में चमक रहा युवा "सूर्य"

 

सूर्यकुमार यादव मुंबई के अहम बल्लेबाजों में से एक हैं और कप्तान की हर उम्मीद पर खरे उतरे हैं। आईपीएल-11 में 473 रन बनाकर अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले यादव से पहले सौरभ तिवारी, पॉल वालथाटी, श्रेयस अय्यर और मनदीप सिंह ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सौरभ तिवारी पहले वो खिलाड़ी है जिन्होंने साल 2010 में आईपीएल के सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाते हुए पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। इसके बाद पॉल वालथाटी ने सात साल पहले साल 2011 में पंजाब की ओर से खेलते हुए 463 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया था । साल 2015 में श्रेयस अय्यर ने 439 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की थी तो वहीं मनदीप सिंह ने साल 2012 में 432 बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

 

Image result for rr beat mumbai

 

राजस्थान ने बढ़ाई मुंबई की मुश्किलें

 

प्लेऑफ की दौड़ में वापस लौट रही मुंबई इंडियंस की टीम को रविवार रात को राजस्थान के हाथों मिली 7 विकेट की हार से बड़ा झटका लगा है और अब उसकी प्लेऑफ की राह लगभग नामुमकिन हो गई है। रविवार को मुंबई को उसी के घर में राजस्थान के हाथों का सामना करना पड़ा, मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे राजस्थान ने महज तीन विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। राजस्थान की जीत में जॉस बटलर का अहम योगदान रहा उन्होंने लगातार पांचवी फिफ्टी लगाते हुए 94 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई पर मिली इस जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की राजस्थान की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

 

Created On :   14 May 2018 3:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story