#IPL2018 : कम कीमत के ये खिलाड़ी हैं बड़े धमाके, टीमों को मिल सकता है फायदा

#IPL2018 : कम कीमत के ये खिलाड़ी हैं बड़े धमाके, टीमों को मिल सकता है फायदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन-11 के लिए शनिवार और रविवार को ऑक्शन है। इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा नजर बड़े खिलाड़ियों पर रहती हैं। IPL के हर सीजन में बेन स्टोक्स, विराट कोहली, क्रिस गेल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों पर नजर रहती है, क्योंकि इन खिलाड़ियों को टीमें बहुत पैसा खर्च करके खरीदती है। IPL ऑक्शन में नजर भी इन्हीं बड़े खिलाड़ियों पर रहती है, लेकिन ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी भी आते हैं जिनकी कीमत भी कम रहती है और धमाके बड़े रहते हैं। ऋषभ पंत, संजू सैमसन, करुण नायर, दीपक चाहर और सरफराज खान जैसे कम कीमत खिलाड़ी भी इस ऑक्शन का हिस्सा हैं। ऐसे में हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमतें कम होती हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस लाजवाब...


1. अंबाती रायडू : 

अंबाती रायडू साल 2010 से मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2.20 करोड़ में खरीद लिया है। रायडू ने मुंबई इंडियंस की तरफ से मिडिल ऑर्डर संभालते रहे हैं। इसके साथ ही रायडू जरूरत पड़ने पर ओपनिंग भी कर सकते हैं और एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। रायडू ने कई मौकों पर मुंबई की टीम को हार के मुंह से निकालकर जीत की दहलीज तक लेकर गए। इसके साथ ही उनकी फिटनेस भी दमदार भी है। 

2. शुबमन गिल : 

शुबमन अभी यंग प्लेयर हैं और न्यूजीलैंड में हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के वाइस कैप्टन भी हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुबमन को तीन बार बैटिंग का मौका मिला और तीनों ही बार उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई। शुबमन ने फर्स्ट क्लास के दो मैचों में 275 रन बनाए हैं। इसके साथ ही टी-20 फॉर्मेट में शुबमन कमाल का खेलते हैं और IPL में वो 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर मैदान में उतर रहे हैं।

3. मयंक अग्रवाल : 

IPL में मयंक लगातार टीमें बदलते रहे हैं और पिछले सीजन में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स की तरफ से खेला था। कम कीमत में मयंक अग्रवाल किसी भी टीम के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। 2017 में कर्नाटक प्रीमियर लीग में उन्होंने 7 मैचों में 265 रन बनाए थे। सिर्फ 20 लाख रुपए की बेस प्राइस के साथ उतर रहे मयंक अग्रवाल किसी भी टीम के लिए मिडिल ऑर्डर या ओपनिंग के लिए पसंद हो सकते हैं।

4. विराट सिंह : 

एक बेहतरीन बैट्समैन के रूप में पहचान बना चुके विराट सिंह की उम्र सिर्फ 19 साल है। विराट ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही अंडर-19 क्रिकेट की शुरुआत कर दी थी और तभी से ये क्रिकेटर अपनी परफॉर्मेंस से सुर्खियों में रहता है। विराट ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में मुंबई जैसी बड़ी टीम के खिलाफ 48 बॉलों में 81 रन बना दिए थे। उन्होंने अभी तक 36 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 800 से ज्यादा रन बनाए हैं।

5. दीपक चाहर : 

पिछले सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स की तरफ से खेले दीपक चाहर का बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपए है। हाल ही में उन्होंने अपनी बॉलिंग से सबका ध्यान खींचा था, जब बंगाल के खिलाफ टी-20 खेलते हुए उन्होंने 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। दीपक अब तक 25 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं। 

Created On :   27 Jan 2018 10:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story