धोनी ने पूछा 'कैसन बा?', बेटी जीवा ने दिया यह जवाब, देखें Video

धोनी ने पूछा 'कैसन बा?', बेटी जीवा ने दिया यह जवाब, देखें Video

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी बेटी जीवा के साथ सोशल मीडिया पर मस्ती भरे विडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो रविवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही बेटी जीवा से अलग-अलग भाषाओं में सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। माही वीडियो में बेटी से कई भाषाओं में हाल चाल पूछते हैं और जीवा उसी भाषा में जवाब देती है, "मैं ठीक हूं।"

धोनी वीडियो की शुरुआत में तमिल भाषा में सवाल पूछते हैं और जीवा तमिल में ही जवाब देती हैं। इसके बाद धोनी बेटी जीवा से बंगाली, गुजराती, भोजपुरी और पंजाबी में सवाल पूछते हैं। आखिरी में धोनी उर्दू में भी यही सवाल पूछते हैं और जीवा उर्दू में ही जवाब देती हैं। धोनी ने पंजाबी में पूछा, "किद्दा?" जीवा ने क्यूट तरीके से जवाब दिया, "वधिया।" इसी तरह धोनी भोजपुरी में भी पूछते हैं, "कैसन बा?" और जीवा जवाब देती है, "ठीके बा।" धोनी हर बार अलग भाषा में जीवा से हाल पूछते हैं और वह उसी भाषा में बिल्कुल सही जवाब देती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने बेटी जीवा के साथ वीडियो शेयर किया है। धोनी पहले भी कई बार बेटी जीवा के साथ मस्ती भरे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। धोनी ने जीवा के साथ कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जीसमें वह बेटी जीवा से भोजपुरी में बात करते हुए दिखे थे। जिसे फैन्स ने बहुत पसंद किया था। इस विडियो को भी धोनी के फैन्स काफी प्यार दे रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। 

IPL के 12वें सीजन की शुरूआत हो गई है। इस सीजन में भी धोनी चेन्नई के कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार IPL का खिताब दिलाया है। इस सीजन का पहला मैच धोनी की टीम चेन्नई और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच हुआ था। जिसमें चेन्नई ने बैंगलोर को 7 विकेट से हराया था। अब चेन्नई का दूसरा मैच 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। 

 

Created On :   25 March 2019 5:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story