IPL 2018: धोनी की CSK में वापसी, विराट, एबी डिविलयर्स को RCB ने किया रिटेन

Ipl Retention Dhoni Raina Retained By Csk Virat De Villiers By RCB
IPL 2018: धोनी की CSK में वापसी, विराट, एबी डिविलयर्स को RCB ने किया रिटेन
IPL 2018: धोनी की CSK में वापसी, विराट, एबी डिविलयर्स को RCB ने किया रिटेन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। धोनी को सीएसके ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना भी टीम में बने रहेंगे। बता दें कि दो साल तक चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल से बाहर रही है। जिसके बाद अब उसकी वापसी हो रही है।

उधर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली रॉयल चैंलेंजर्स के लिए खेलते रहेंगे. विराट की रिटेन फीस 17 करोड़ रुपये है जो सबसे ज्यादा है। एबी डिविलियर्स को भी आरसीबी ने रिटेन किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने बरकरार रखा है। 

  • रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को 3 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। 
  • ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने वाले डेविड वॉर्नर और स्टार भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है। 
  • दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऋषभ पंत, क्रिस मोरिस और श्रेयस अय्यर को रिटेन किया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने अक्षर पटेल को टीम में बरकरार रखा है। 
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को दिल्ली टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। 



 

Created On :   4 Jan 2018 2:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story