#Me Too: इरा ने चेतन को भेजा मानहानि का नोटिस, लीगल एक्शन लेने की भी दी धमकी

#Me Too: इरा ने चेतन को भेजा मानहानि का नोटिस, लीगल एक्शन लेने की भी दी धमकी
हाईलाइट
  • इरा त्रिवेदी ने प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था।
  • इरा ने अब चेतन के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया है।
  • इरा ने चेतन से सबके सामने माफी मांगने के लिए भी कहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। #MeToo में इरा त्रिवेदी ने प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था। इसी कड़ी में इरा ने अब चेतन के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया है। सोमवार को भेजे गए इस नोटिस में इरा ने चेतन से सबके सामने माफी मांगने के लिए भी कहा है। इरा ने कहा है कि अगर चेतन ऐसा नहीं करते हैं तो वह उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।

इरा ने माफी मांगने के साथ-साथ चेतन से सभी विवादित बयानों को सोशल मीडिया से हटाने की भी मांग की है। इरा ने नोटिस में लिखा है कि चेतन को लोगों को सच बताने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने चेतन को दस दिन का समय दिया है। अगर दस दिन में चेतन ने प्रतिक्रिया नहीं दी तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी धमकी दी है।

क्या है पूरा मामला?
पिछले महीने इरा ने #MeToo कैंपेन के तहत चेतन भगत पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था। इरा ने कहा था कि चेतन ने उन्हें अपने रूम में बुलाकर किस करने की कोशिश की थी। इसके बाद चेतन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया था। चेतन ने अपने बचाव में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जो कि इरा ने उन्हें मैसेज किया था।

इस स्क्रीनशॉट में इरा ने चेतन को "मिस यू, किस यू" जैसी बातें कही थीं। चेतन ने इसके साथ एक कैप्शन भी दिया था, जिसमें लिखा था कि "लोग देखें कौन किसे किस करना चाहता था। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं, कृपया मुझे और मेरे परिवार को सताना बंद करें।" इसके जवाब में इरा ने चेतन भगत के साथ ईमेल पर हुई पूरी बातचीत को ही सार्वजनिक कर दिया था। 

Created On :   22 Oct 2018 1:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story