विदर्भ का ईरानी कप पर कब्जा तय, शेष भारत संकट में 

Irani Cup : Ranji champ Vidarbha is going to beat Rest of India
विदर्भ का ईरानी कप पर कब्जा तय, शेष भारत संकट में 
विदर्भ का ईरानी कप पर कब्जा तय, शेष भारत संकट में 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रणजी चैंपियन विदर्भ सत्र के आखिरी मैच में इतिहास रचने के करीब पहुंच गया है। ऐसे कम ही मौके आएं है, जब रणजी चैंपियन ने ईरानी ट्रॉफी को भी जीता है, लेकिन विदर्भ यह कीर्तिमान बनाने की कगार है। शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में शनिवार को चौथे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 800 रन पर घोषित करने के बाद शेष भारत के छह विकेट 236 रन पर गिरा दिए। शनिवार को मेजबान टीम के अपूर्व वानखेड़े (नाबाद 157) ने जहां विस्फोटक पारी खेली, वहीं रजनीश गुरबानी ने अपनी गेंदबाजी से कहर ढा दिया। गुरबानी ने चार विकेट लेकर शेष भारत को संकट में डाल दिया।विदर्भ ने इसके पूर्व पांच विकेट पर 702 रन से आगे खेलते हुए सात विकेट पर 800 रन पर अपनी पारी घोषित की। शेष भारत अभी विदर्भ के स्कोर से 564 रन पीछे है जबकि उसके चार विकेट बाकी हैं। रणजी खिताब जीत चुके विदर्भ का अब ईरानी कप पर भी कब्जा सुनिश्चित हो गया है। शेष भारत की तरफ से युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने 64 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्का की मदद से 51 रन बनाए। कप्तान करुण नायर मात्र 21 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। ओपनर रवि कुमार समर्थ अपना खाता भी नहीं खोल सके। मयंक अग्रवाल ने 11 रन बनाए जबकि केएस भरत शून्य पर पैवेलियन लौट गए। रविचंद्रन अश्विन आठ रन ही बना सके।

विहारी-यादव ने संभाला
शेष भारत ने अपने छह विकेट 28वें ओवर तक मात्र 98 रन पर गंवा दिए थे लेकिन हनुमा विहारी और जयंत यादव ने सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में 138 रन जोड़कर टीम को पतन से बचा लिया। हनुमा 171 गेंदों पर नाबाद 81 रन में अब तक 10 चौके लगा चुके हैं जबकि जयंत ने 147 गेंदों पर नाबाद 62 रन में नौ चौके लगाए हैं। विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने 13 ओवर में मात्र 46 रन देकर चार विकेट झटके।

वानखेड़े ने खेली विस्फोटक पारी
इससे पहले विदर्भ ने पांच विकेट पर 702 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी पारी में 98 रन का इजाफा कर अपनी पारी सात विकेट पर 800 रन पर घोषित कर दी। अपूर्व वानखेड़े ने 99 रन से आगे खेलते हुए अपना शतक पूरा किया और 221 गेंदों में 16 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 157 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। गुरबानी ने नाबाद 22 रन बनाए। शेष भारत के लिए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल 36 ओवर में 91 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 43.3 ओवर में 129 रन देकर एक विकेट और दूसरे ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने 48 ओवर में 202 रन देकर एक विकेट लिया। शाहबाज नदीम ने 46 ओवर में 160 रन खर्च कर एक विकेट लिया। शेष भारत ने कुल आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने एक-एक विकेट लिया।

स्कोर बोर्ड
विदर्भ रन गेंद 4 6
फैज कै. सैनी बो. अश्विन 89 190 6 1
संजय कै. समर्थ बो. यादव53 111 6 1
जाफर बो. सिद्धार्थ कौल 286 431 34 1
सतीश कै. भारत बो. कौल 120 280 10 2
अपूर्व वानखेड़े नाबाद 157 221 16 6
वड़कर कै. भारत बो. नदीम 37 58 4 0
सरवटे स्ट. भारत बो. अग्रवाल 18 31 2 0
वखरे कै. एंड बो. हनुमा विहारी 0 11 0 0
रजनीश गुरबानी नाबाद 22 27 3 1

अतिरिक्त
18, कुल : 226.3 ओवर में 7 विकेट पर 800 के स्कोर पर पारी घोषित, विकेट पतन : 1-101, 2-218, 3-507, 4-600, 5-691, 6-741, 7-644, गेंदबाजी : नवदीप सैनी 36-8-123-0, सिद्धार्थ कौल 36-7-91-2, रविचंद्रन अश्विन 43.3-2-129-1, शाहबाज नदीम 46-5-160-1, जयंत यादव 48-3-202-1, समर्थ आर 5-0-26-0, हनुमा विहारी 8-0-32-1, मयंक अग्रवाल 4-0-21-1.

शेष भारत रन गेंद 4 6
पृथ्वी कै. वानखेड़े बो. ठाकरे 51 64 7 1
समर्थ कै. सरवटे बो. गुरबानी 0 2 0 0
मयंक कै. संजय बो. उमेश 11 18 2 0
करुण कै. वड़कर बो. गुरबानी 21 50 4 0
हनुमा विहार नाबाद 81 171 10 0
भारत बो. रजनीश गुरबानी 0 2 0 0
अश्विन कै. फैज बो. गुरबानी 8 8 2 0
जयंत यादव नाबाद 62 147 9 0

अतिरिक्त
 
2, कुल : 77 ओवर में 6 विकेट पर 236 रन, विकेट पतन : 1-4, 2-21, 3-77, 4-90, 5-90, 6-98, गेंदबाजी : उमेश यादव 14-2-45-1, रजनीश गुरबानी 13-2-46-4, आदित्य ठाकरे 11-4-35-1, आदित्य सरवटे 20-5-55-0, अक्षय वखरे 18-3-42-0, संजय रामस्वामी 1-0-11-0.

Created On :   17 March 2018 2:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story