यहां लड़कियों से शादी करने पर मिलते हैं हर महीने 3 लाख रुपये

 is it true that if i got married to a woman from iceland the government would give me money 
यहां लड़कियों से शादी करने पर मिलते हैं हर महीने 3 लाख रुपये
यहां लड़कियों से शादी करने पर मिलते हैं हर महीने 3 लाख रुपये

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में दिन ब दिन लड़कियों की संख्या कम होती जा रही है। कई लोग शादी के लिए भटकते भी है तो वहीं कुछ लोग शादी करने के लिए लड़की के परिवार वालों को पैसा भी देते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आपको शादी करने के लिए लड़की तो मिलेगी ही साथ ही आपको 3 लाख रुपये भी मिलेंगे, वो भी हर महीने। हैरान रह गए ना पर यह सच है। 

आइसलैंड यूरोप का एक देश है। यहां के लड़के शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों उठाने से डरते हैं इसलिए शादी के नाम से कतराते हैं। इसलिए यहां लड़कियों की शादी होने में खासी परेशानियां होती हैं। कोई भी लड़का आसानी से शादी करने के लिए राजी होता ही नहीं है। इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए आइसलैंड सरकार ने एक नियम बनाया है। इसके अनुसार जो भी लड़का आइसलैंड की लड़कियों से शादी करेगा, उसे हर महीने 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही यदि लड़का दूसरे देश का रहा तो उसे आइसलैंड की नागरिकता भी दे दी जाएगी।

यदि कोई लड़का आइसलैंड की लड़की से शादी करने के लिए हामी भरता है तो वो अपनी पसंदीदा लड़की से शादी कर सकता है। पर सरकारी नियम के अनुसार लड़के को अपना देश छोड़कर आइसलैंड में ही रहना होगा। बता दें कि इस नियम के आने के बाद दूसरे देश के कई लड़के आइसलैंड में आकर शादी कर लेते थे पर कुछ समय बाद सरकार ने नए नियम बना दिए जिसमें अब आइसलैंड के लड़के ही इस देश की लड़कियों से शादी कर सकते हैं।

Created On :   24 Sep 2017 11:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story