पाकिस्तान के नेता का दावा श्रीलंका हमले में आईएसआई का हाथ

पाकिस्तान के नेता का दावा श्रीलंका हमले में आईएसआई का हाथ
हाईलाइट
  • पाकिस्तानी नेता का दावा
  • हमले की पीछे आईएसआई का हाथ।
  • मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने किया दावा।
  • रविवार को श्रीलंका में हुए 8 बम धमाके।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने दावा किया है कि श्रीलंका में हुए धमाकों में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई हो सकता है। हुसैन ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि इन बम धमाकों में आईएसआई के शामिल होने की पूरी संभावना है।

अल्ताफ हुसैन ने कहा, दुनियाभर में आतंकवाद की हर वारदात के पीछे पाकिस्तान का हाथ जरूर होता है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है। जिसका दुनिया से खात्मा करना होगा। 

बता दें कि रविवार को श्रीलंका में छह धमाके और दो आत्मघाती हमले हुए। राजधानी कोलंबों के अलावा नेगेंबो और बट्टिकलोआ में कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई। वहीं 500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन भारतीय भी शामिल है। मरने वालों में 39 लोग विदेशी मूल के है। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

2009 में लिट्टे के खात्मे के बाद श्रीलंका के इतिहास में सबसे बड़ा हमला है। ये बम धमाके ऐसे वक्त किए गए, जब दुनिया में ईस्टर का त्यौहार मनाया जा रहा था। बता दें कि ईस्टर संडे गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईसा मसीह के फिर से जीवित हो जाने पर मनाया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताते हुए कहा है कि, मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। समाज में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। 
 

Created On :   22 April 2019 3:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story