कोलकाता की अलीपुर सेंट्रल जेल में ISIS संदिग्ध मूसा ने काटा गार्ड का गला

isis arrested suspect abu musa tries to kill prison official in alipore central jail
कोलकाता की अलीपुर सेंट्रल जेल में ISIS संदिग्ध मूसा ने काटा गार्ड का गला
कोलकाता की अलीपुर सेंट्रल जेल में ISIS संदिग्ध मूसा ने काटा गार्ड का गला

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पिछले साल आईएसआईएस के संदिग्ध मोहम्मद मुसीरुद्दीन उर्फ अबु मूसा को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे कोलकाता स्थित अलीपुर सेंट्रल जेल में डाल दिया गया था। खबर है कि अबु मूसा ने जेल के एक गार्ड का गला काट दिया है। इस घटना के बाद गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मूसा को बर्धमान बम धमाके में उसकी कथित भूमिका को देखते हुए गिरफ्तार किया गया था।

 

दूसरी सेल में किया गया कैद

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार वह ISIS का वह इकलौता आतंकी है। इस घटना को लेकर जेल राज्य मंत्री उज्ज्वल बिस्वास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मूसा ने हमले के लिए एक लंबी कील का इस्तेमाल किया है। घटना के बाद मूसा को उसी जेल की दूसरी सेल में कैद कर दिया गया है। मूसा को कड़ी निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, कि "ऐसे आतंकियों को लोगों का सिर काटने के लिए ट्रेनिंग दी गई होती है, मूसा तो गार्ड को मारने पर भी उतारू था, लेकिन जेल अधिकारियों ने सही समय पर पहुंच कर उसे बचा लिया। 

 

ISIS के नारे लगाने लगा


बता दें कि घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे जेल के ब्लॉक 13 में हुई, मूसा को इसी ब्लॉक में कालकोठरी में रखा गया था। घायल गार्ड का नाम गोविंदो चंद्र डे है, वह रूटीन इंस्पेक्शन के लिए आतंकी के सेल में गया था, लेकिन मूसा ने गार्ड के सेल में घुसते ही उस पर ईंट से हमला कर दिया और इसके बाद कील से हमला कर दिया। इसके बाद पहुंचे पुलिस के जवानों ने मूसा को पकड़ लिया और गार्ड को छुड़ाया। घटना के दौरान मूसा ISIS के नारे लगाने लगा। 

 

मूसा के की जेब से केमिकल भी बरामद


जेल ऑफिसर्स का कहना है कि मूसा चिल्ला रहा था कि यह हमला उसके जिहाद का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि मूसा के की जेब से कुछ केमिकल भी बरामद किए गए हैं। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं सामने आई है कि आखिर जेल की कालकोठरी में मूसा के पास तक कैमिकल कैसे पहुंचा। बता दें कि साल 2016 में मूसा से अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी ने भी कोलकाता में पूछताछ की थी। एफबीआई मूसा से पड़ताल कर रही थी कि मूसा और सीरिया के सुल्तान अब्दुल कादिर अरमार के बीच भारत आए अमेरिकी नागरिकों को टार्गेट करने को लेकर क्या योजना बनी थी। 


NIA ने अपनी चार्जशीट में कहा कि मूसा भारत और बांग्लादेश में ISIS का प्रसार कर रहा था और वह शफी अरमार से सोशल मीडिया के जरिये जुड़ा था। चार्जशीट में यह भी कहा गया कि मूसा ने विदेशी यात्रियों पर लोन वोल्फ अटैक की योजना भी बनाई थी। 

Created On :   4 Dec 2017 4:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story