16 की उम्र में ISIS ने बनाया 'सेक्स स्लेव', हर मिनट होता था रेप

isis sex slave farida khalaf now happy and planning her wedding
16 की उम्र में ISIS ने बनाया 'सेक्स स्लेव', हर मिनट होता था रेप
16 की उम्र में ISIS ने बनाया 'सेक्स स्लेव', हर मिनट होता था रेप

डिजिटल डेस्क, मोसूल। ISIS के चंगुल में 16 साल की उम्र से नर्क भरा जीवन जीने के बाद फरीदा खलफ की जिंदगी में तमाम खुशियां लौट आईं हैं। नर्क भरी दुनिया से भागकर आईं फरीदा ने अपनी पूरी कहानी बयां की है। खलफ ने बताया कि उसे, उसकी मां और भाई को ISIS के लड़ाकों ने किडनैप कर लिया था। रक्का ले जाकर उसे सेक्स स्लेव बना दिया गया, जहां हर मिनट उसके साथ रेप होता था। उस समय फरीदा की उम्र महज 16 वर्ष थी।

अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार फरीदा ने बताया कि अगस्‍त 2014 में ISIS आतंकियों ने उसे, उसकी मां और दो भाईयों को 150 लड़कियों के साथ किडनैप कर लिया था। आतंकी उसे मोसूल ले गए थे और वहां उसके पिता को गोली मार दी थी। इसके बाद उसे अपनी फैमिली से अलग कर बाकी लड़कियों के साथ सेक्स स्लेव बना सीरिया के शहर रक्का भेज दिया गया, जो आईएस का गढ़ था।

फरीदा ने बताया कि चार महीने की कैद में वो नर्क भरा जीवन जीने के लिए मजबूर थी। शुरुआत में तो लगता था कि हर मिनट मेरा रेप हो रहा है। न जाने कितनी बार गैंगरेप का शिकार हुईं और तकरीबन रोज उसे रेप का शिकार होना पड़ा। फरीदा ने बताया आतंकियों ने उनके साथ वो सब किया जो कोई जानवर के साथ भी नहीं करेगा। फरीदा को आतंकियों ने इतनी बुरी तरह पीटा था कि उनके सिर की हड्डियां तीन जगह से टूट गई थीं। हालात ये हो गई कुछ समय के लिए उनकी आंखों की रोशनी तक चली गई। आतंकी रोज उसके साथ रेप करते थे।

 

फरीदा ने बताया कि इस नर्क भरी जिंदगी से तंग आकर उसने चार बार खुदकुशी की कोशिश भी की थी लेकिन हर बार आतंकियों ने उसे बचा लिया। फरीदा ने आठ लड़कियों के साथ वहां से हिम्मत दिखाकर भागने की कोशिश की और कामयाब हो गईं। अब वो जर्मनी के एक रिफ्यूजी कैंप में रह रही हैं।

ISIS के चंगुल से छूटकर आई फरीदा खलफ की जिंदगी में अब खुशियां लौट रही हैं। फरीदा अब 21 साल की हो गई हैं। अब वो दोबारा लोगों पर भरोसा करना सीख रही हैं। फरीदा को जीवन साथी मिल गया है। उन्‍हें रिफ्यूजी कैंप में ही अपना प्‍यार ढूंढ लिया है। उसका नाम नाजहन इलियास है। फरीदा ने कहा कि मुझे यकीन नहीं था कि मुझे एक दिन इतनी अच्छी जिंदगी भी मिलेगी। मुझे इलियास मिला और उसके आने के बाद से मैं खुश हूं।

Created On :   27 Nov 2017 3:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story