ISL 2017 : चेन्नयन FC ने जमशेदपुर FC को घर में हराया

ISL 2017, Chennaiyin FC beat Jamshedpur FC Football Match LIVE Score
ISL 2017 : चेन्नयन FC ने जमशेदपुर FC को घर में हराया
ISL 2017 : चेन्नयन FC ने जमशेदपुर FC को घर में हराया

डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। गुरुवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL 2017) के चौथे सीजन में चेन्नयन एफसी ने जमशेदपुर एफसी को उसी के घर में मात दी है। चेन्नयन ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में जमशेदपुर को 1-0 से हराया है। चेन्नयन ने यह मैच गोलकीपर करणजीत सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जीता है। मैच के 45वें मिनट में करण ने जमशेदपुर को मिली पेनाल्टी को रोककर मैच के बराबर होने से बचा लिया था।

जमशेदपुर की मेहनत पर करण ने फेरा पानी
चेन्नयन की ओर से जेजे लालपेख्लुआ ने 40वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। जिसे बराबर करने का मौका जमशेदपुर के पास था, लेकिन करणजीत ने यह गोल रोककर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी थी। हैती के स्ट्राइकर केवेंस बेल्फोर्ट की किक को करणजीत ने रोक स्कोर को बराबर नहीं होने दिया और अंत में यह मैच का निर्णायक पल साबित हुआ। पहले हाफ में मौके गंवाने के बाद जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में अपनी कोशिशों को जारी रखा, लेकिन सफलता उसकी किस्मत में नहीं थी। जमेशदपुर ने हालांकि पहले हाफ की शुरुआत के कुछ मिनटों तक चेन्नयन पर हावी रही, लेकिन धीरे-धीरे उसने मैच पर से अपनी पकड़ ढीली कर दी।

पहले स्थान पर चेन्नयन
इस जीत के साथ चेन्नयन ने 10 टीमों की अंक तालिका में अपने पहले स्थान को और मजबूत कर लिया है। इस मैच में मिले तीन अंकों के बाद चेन्नयन के आठ मैचों में पांच जीत, एक ड्रॉ और दो जीत के बाद 16 अंक हो गए। वहीं जमशेदपुर की यह इस सीजन की दूसरी हार है। वह छठे स्थान पर ही काबिज है। उसे यह दोनों हार घर में ही मिली है। इससे पहले 10 दिसंबर को खेले गए मैच में एफसी पुणे सिटी ने उसे इसी मैदान पर 1-0 से मात दी थी।

Created On :   28 Dec 2017 6:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story