शनिवार की सुबह ये तीन चीजों का दिखना शुभकारी होता है

It is auspicious to see these three things on Saturday morning
शनिवार की सुबह ये तीन चीजों का दिखना शुभकारी होता है
शनिवार की सुबह ये तीन चीजों का दिखना शुभकारी होता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। यही कारण है कि जब किसी जातक पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती आती है तब उसे उनके प्रकोप से मुक्त होने के लिए बहुत से उपाय करने पड़ते हैं। यदि वो ऐसा नहीं करते तो उनका शनि के प्रकोप से बचना कठिन हो जाता है।

शुभ और अशुभ
हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी चीज का दिखना शुभ और अशुभ घटना की और संकेत करता है। कई बार लोग काली बिल्ली को अशुभ मानते हैं तो कोई गाय को शुभ मानता है। वैसे ही शनिवार के दिन को लेकर भी कुछ मान्यताएं बनी हुई हैं जिन्हें लोग मानते हैं। आज हम वही आपको बताने जा रहे हैं। शनि देव के प्रकोप से हर कोई डरता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं शनिवार के दिन आपको अगर ये तीन चीजें दिखाई देती हैं तो समझ लीजिए आपका दिन शुभ होने वाला है। 

संकेत
साथ ही साथ कुछ ऐसी वस्तुएं या संकेत भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन देखना बहुत शुभ होता है। समझ लीजिए जिन चीजों की बात हम करने जा रहे हैं अगर वो शनिवार की सुबह आपको दिख जाए तो इसका अर्थ यह है कि आपके ऊपर शनि देव की कृपा बरसने वाली है।हिन्दू मान्यताओं के अंतर्गत शनिवार के दिन शनि पूजा और उपाय करना विशेष फलदायी माने जाते हैं।

भिखारी या निर्धन व्यक्ति
मान्यताओं के अनुसार अगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे के सामने आ जाए तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाएगा। लेकिन अगर आपने इन्हें डांटकर भगा दिया तो समझ लीजिए शनिदेव का प्रकोप आपको मिलने वाला है। शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी नजर आ जाए या आप किसी को झाड़ू लगाते देख लें तो इसे भी बहुत अच्छा और शुभ संकेत माना जाता है। उन्हें एक काला कपड़ा या कुछ दान अवश्य दें। यह इस बात का संकेत है कि जिस काम के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं वह आज अवश्य सफल होने वाला है।

घी लगी रोटी खिलाएं
काले कुत्ते को भी शनिदेव का वाहन माना जाता है, शनिवार के दिन घर से बाहर जाते हुए आपको यदि काला कुत्ता दिख जाए तो समझ लीजिए आपके कार्य को सिद्ध करने में शनिदेव आपकी सहायता करेंगे। काले कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाएं।
 

Created On :   13 Dec 2018 7:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story