संजय निरुपम ने कहा- उत्तर भारतीयों पर हमला करना सही नहीं

It is not right to attack North Indians: Nirupam
संजय निरुपम ने कहा- उत्तर भारतीयों पर हमला करना सही नहीं
संजय निरुपम ने कहा- उत्तर भारतीयों पर हमला करना सही नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य उत्तर भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्हें गुजरात से भगाया जा रहा है। एक दुष्कर्म के मामले में पूरे वर्ग को दोषी बताया जा रहा है, यह सही नहीं है। गलत व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दें, लेकिन सभी उत्तर भारतीयों पर हमला करना सही नहीं है। उत्तर भारतीय राष्ट्रीय होते हैं, इसलिए वह बाहरी व्यक्ति को भी जिता कर संसद में भेज देते हैं। यह चेतावनी उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरूपम ने दी। इस दौरान भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी ही पार्टी पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता और गायकों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। खुले मैदान में रंगबिरंगी रोशनी के बीच बिहारी और भोजपुरी गानों पर मैदान में उमड़ा हुजूम जमकर झूम रहा था। गानों की प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से सारा मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम में मंच पर प्रमुख रूप से सांसद शत्रुघन सिन्हा, छत्तीसगढ़ के विधायक दलेश्वर शाहू, भोला साहू,  सभा के विदर्भ अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री, जय प्रकाश गोयल, जयप्रकाश सिंह, गायक अनुज शर्मा उर्फ राजा छत्तीसगढ़िया, कुमार निषाद, अभिनेत्री निशा पांडे, तानिया तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एस.एन.विनोद, कांग्रेस नेता विकास ठाकरे व हजारी लाल अग्रवाल काे समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Created On :   8 Oct 2018 12:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story