डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आयकर विभाग ने दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी के लॉकर से 61 करोड़ रुपए का खजाना जब्त किया है। इनमे कैश के अलावा सोने की ज्वैलरी और बिस्किट आयकर विभाग को मिले है। बताया जा रहा है कि यह खजाना एक गुटखा बनाने वाली कंपनी और एक बिल्डर का है। फिलहाल इस बात का पता आयकर विभाग के अधिकारी लगा रहे है कि UI कंपनी के लॉकर में रखा ये खजाना किसका है।  माना जा रहा है कि ये खजाना काला धन भी हो सकता है। आयकर अधिकारियों ने अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।


दिल्ली डायरेक्ट्रेट की टीम ने जिस खजाने को जब्त किया है उसमे 20 करोड़ रुपए की नगदी है वहीं सोने के सिक्के और ज्वैलरी भी इनकम टैक्स विभाग ने जब्त की है। इस बरामदगी में जो नोट पकड़े गए उनमें अधिकतर 2000 के नोट हैं। बताया जाता है कि कई दिनों से इनकम टैक्स विभाग की नजर इस कंपनी पर थी। जिसके बाद आज इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। दिल्ली डायरेक्ट्रेट ने पूरे कैश और सोने की अपने कब्जे में ले लिया है। आयकर विभाग की ओर से इस पर अभी बयान सामने नहीं आया है। 

ज्यादा जानकारी के लिए फिलहाल इंतजार किया जा रहा है। 
 

Created On :   11 Jan 2018 6:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story