18 साल की लड़की बेच रही वर्जिनिटी, मिला 8,90,000 पौंड का ऑफर

18 साल की लड़की बेच रही वर्जिनिटी, मिला 8,90,000 पौंड का ऑफर

डिजिटल डेस्क, रोम। एक बार फिर एक 18 साल की लड़की ने अपनी वर्जिनिटी नीलाम करने का फैसला लिया है। इस बार अपनी वर्जिनिटी नीलाम करने वाली यह लड़की निकोल इटली की रहने वाली है। निकोल ने यह फैसला अपने पढ़ाई और घर जैसे सपने पूरे करने के लिए लिया है। उन्हें अब तक 8,90,000 पौंड का ऑफर मिला है। इतालवी लड़की निकोल का सपना है कि वह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहती है।

जानकारी के अनुसार अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोई किस हद तक जा सकता है इसका एक उदाहरण इटली की 18 वर्षीय निकोल ने स्थापित कर दिया है। कई लोग इसकी निंदा कर रहे हैं, तो बहुत कम हैं जो निकोल की तारीफ कर रहे हैं। निकोल एक पार्ट टाइम मॉडल भी हैं। निकोल का दावा है कि उसने इसके बारे पैरंट्स को नहीं बताया, क्योंकि इससे वे टूट जाएंगे।

ब्रिटेन में बसना और अपने पैरंट्स के लिए घर खरीदना चाहती है। वह साथ ही अपनी बहन की भी मदद करना चाहती है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वर्जिनिटी को बेचने का फैसला किया। उन्हें अब तक 8,90,000 पौंड का ऑफर मिला है। इतालवी लड़की के लिए यूरोपियन एस्कॉर्ट साइट "एलिट मॉडल्स वीआईपी" में "वन नाइट विद निकोल" हेडिंग के साथ विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार निकोल ने बताया कि उसने अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला 16 साल की उम्र में ही ले लिया था। उस उम्र में जब निकोल को महसूस हुआ था कि उनका यह कुआंरापन अनमोल है। निकोल ने कहा, "मैं एक ऐसे आदमी के साथ रिश्ते में थी जो मुझसे उम्र में बहुत बड़ा था, लेकिन मैंने फैसला किया कि मैं अपनी वर्जिनिटी उस व्यक्ति के साथ खोना पसंद करूंगी जिससे मैं प्यार करती हूं और जिससे मैं शादी करना चाहूंगी।"

निकोल ने कहा, "मैं अच्छी शिक्षा हासिल करना चाहती थी, इसलिए मैंने इंटरनेट पर वैसे विकल्प ढूंढने शुरू किए जो पढ़ाई में वित्तीय मदद कर सके और फिर मुझे नीलामी की सीरीज दिखी जहां लड़कियों ने खुद को 3.1 मिलियन पौंड तक में बेचा है। मैंने भी यही करने का फैसला किया।"

Created On :   16 Jan 2018 1:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story