माइक्रोफोन से भी रोमांस कर सकते हैं शाहरुख : अनुष्का शर्मा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
माइक्रोफोन से भी रोमांस कर सकते हैं शाहरुख : अनुष्का शर्मा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक लंबे अरसे के बाद शाहरुख खान रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हैं। शाहरुख खान के फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार को जब हैरी मेट सेजल का रोमांटिक गाना हवाएं रिलीज किया गया। हर किसी को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। गाने के लॉन्चिंग के अवसर पर शाहरुख खान के बारे में अनुष्का शर्मा ने कई बातें की।

अनुष्का शर्मा से जब ये पूछा गया कि तीसरी बार शाहरुख खान के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने का अनुभव कैसा रहा, इस पर अनुष्का शर्मा ने बिल्कुल मुस्कुराते हुए कहा, बहुत ही आसान। शाहरुख खान माइक्रोफोन से भी रोमांस कर सकते हैं। वो इतना सहज महसूस कराते हैं और उनकी आखें ही इसके लिए काफी हैं। इतना बोलने के बाद शाहरुख खान ने मुस्कुरा कर जवाब दिया कि "जब तक माइक्रोफोन पकड़ी हो डार्लिंग।

anushka

Created On :   27 July 2017 8:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story