जबलपुर पुलिस का वारंट तामीली फॉर्मूला पूरे प्रदेश में लागू होगा

Jabalpur Police Warrant Tamali Formula will be applicable across the state
जबलपुर पुलिस का वारंट तामीली फॉर्मूला पूरे प्रदेश में लागू होगा
जबलपुर पुलिस का वारंट तामीली फॉर्मूला पूरे प्रदेश में लागू होगा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जबलपुर जोन के अपराधों की समीक्षा के दौरान गृह मंत्री बाला बच्चन ने  आईजी विवेक शर्मा की उस वारंट तामीली योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिये हैं जिसमें जबलपुर जोन  में सबसे अधिक वारंटों की तामीली की गई है। इसमें वारंट तामीली का काम अलग-अलग लोगों को दिये जाने की रणनीति अपनाई गई। इसका असर यह हुआ कि वारंटों की तामीली बढ़ गई। इसमें वारंट तामीली करने वाले पुलिस कर्मियों और आरोपियों के बीच संबंध निभाने जैसे मामलों की शिकायतें भी  कम हो गईं। उन्होंने कहा है कि जो भी समस्यााएँ हैं उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। इस बैठक में बाला बच्चन ने महिला संबंधी अपराधों को कम किये जाने पर बल देते हुए कहा कि अपराध 27 प्रतिशत तक कम होने से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास जागा है। उन्होंने कमजोर वर्गों के लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार में भी  सुधार की बात कही। बैठक में पॉवर पॉइंट के जरिये अपराधों का विश्लेषण भी किया गया। इस दौरान आईजी के अलावा डीआईजी भगवत सिंह चौहान, एसपी अमित सिंह, छिंदवाड़ा एसपी मनोज राय,  कटनी एसपी ललित शाक्यवार, नरसिंहपुर एसपी गुरुकरण सिंह, सिवनी एसपी कुमार प्रतीक उपस्थित थे।   

Created On :   16 Nov 2019 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story