जेल प्रहरी से दुराचार करने वाला जेलर फरार - खाली हांथ लौटी पुलिस

Jailor absconding from jail guard - absconding police returned
जेल प्रहरी से दुराचार करने वाला जेलर फरार - खाली हांथ लौटी पुलिस
जेल प्रहरी से दुराचार करने वाला जेलर फरार - खाली हांथ लौटी पुलिस

डिजिटल डेस्क जबलपुर  सिवनी । अपने ही विभाग की एक महिला जेल प्रहरी से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले सिवनी जिला जेल के जेलर (सहायक जेल अधीक्षक) प्रशांत चौहान के खिलाफ जबलपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर के बाद से जेलर चौहान फरार  हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जबलपुर पुलिस सिवनी भी आई थी लेकिन वे नहीं मिले।
जबलपुर सेंट्रल जेल में पदस्थ थे
जेलर चौहान जब जबलपुर सेंट्रल जेल में सहायक जेल अधीक्षक थे तक तक उसने वहां पदस्थ महिला जेल प्रहरी को प्रेमजाल में फांसा। इसके बाद वर्ष 2016 से उसके साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। 15 नवंबर तक चौहान ने शादी करने का वादा किया था लेकिन वह बाद में मुकर गया। इस स्थिति को लेकर पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जबलपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी चौहान के खिलाफ धारा 376, 376 (2), क (घ) के तहत मामला  दर्ज कर लिया है। 
लगातार पीडि़ता से मिलता रहा 
जेलर चौहान का तबादला जबलपुर से सिवनी हो गया था जबकि पीडि़ता का तबादला नरसिंहपुर कर दिया गया था। इसके बाद भी चौहान पीडि़ता से मिलता रहा। हालांकि इसके बाद वह एक अन्य युवती के संपर्क में आ गया जिसके साथ उसने विवाह कर लिया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बताया गया कि चौहान शुरू से ही विवादों में रहे हैं। वे सिवनी में जुलाइ माह में ही पदस्थ हुए थे। 
छुटटी लेकर किया मोबाइल बंद 
 जेलर चौहान ने हाल ही में 15 दिनों का अवकाश लेकर कहीं चले गए। इधर जेल  अधीक्षक  अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि चौहान ने अपने पिता के स्वास्थ्य का हवाला देकर अवकाश लिया है। उनका मोबाइल बंद है। बताया गया कि जेलर शुरू से ही अक्सर अवकाश लिया करते थे।
 

Created On :   22 Nov 2019 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story