फिल्म 'मंदाकिनी' में गैंगरेप विक्टिम का किरदार निभा रही जमशेदपुर की ये मॉडल

Jamshedpur model sonia singh is playing lead character in film mandakini
फिल्म 'मंदाकिनी' में गैंगरेप विक्टिम का किरदार निभा रही जमशेदपुर की ये मॉडल
फिल्म 'मंदाकिनी' में गैंगरेप विक्टिम का किरदार निभा रही जमशेदपुर की ये मॉडल

डिजिटल डेस्क, झांसी। इन दिनों बुंदेलखंड फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन चुका है। इन दिनों बुंदेलखंड की कई लोकेशनों पर अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म "मंदाकिनी" की शूटिंग चल रही है। फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें एक पागल के साथ अणानवीय घटना को दिखाया गया है। इसके फिल्म का निर्देशन संजय साक्षी कर रहे हैं। फिल्म में जमशेदपुर की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस सोनिया सिंह, दीपराज राना, रायबरेली की रहने वाली लड़की अंबिका सिंह वानी नजर आएंगी।

 

फिल्म मंदाकिनी को लेकर निर्देशक संजय ने कहा कि "मैं आज से करीब 20 साल पहले जतारा गया था। जहां मुझे एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया। कुछ लोगों ने एक दिमागी रूप से कमजोर लड़की के साथ गैंगरेप किया था। घटना के बाद लड़की के प्रेग्नेंट हो जाने पर गांव वालों ने ही डिलावरी भी करा दी।" इस तरह की घटना में उस वक्त कई लोगों के नाम सामने नहीं आ पाए थे, लेकिन इस तरह के जुर्म के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इसी विषय पर बेस्ड हैं फिल्म "मंदाकिनी" की स्टोरी।"


बता दें कि "मंदाकिनी का रोल निभाने वाली रहीं सोनिया सिंह का कहना है कि "फिल्म में मेरा रोल लोगों को इस जुर्म के खिलाफ जागरूक करना है। फिल्म मूकबधिर ऐसी महिलाओं की पीड़ा को उजागर करती है, जिनके साथ शारीरिक शोषण हुआ। ये महिलाएं अपने साथ हुई ज्यादती को बयां भी नहीं कर पाती हैं।""


बता दें, इस फिल्म में रायबरेली के राजपूत घराने से बिलॉन्ग करने वाली अंबिका वाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह इनकी पहली फिल्म है। अंबिका ने बताया, मैं 4 महीने से मुंबई में स्ट्रगल कर रही थी। इस दौरान मेरी मुलाकात संजय सर से हुई और उन्होंने मुझे लीड रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया। मैं गैंगरेप विक्ट‍िम पागल महिला की लड़की का रोल कर रही हूं, जो गांव में आकर अपनी मां के ऊपर हुए अत्याचारों का बदला लेती है।
 
 
फिल्म की कुछ शूटिंग ओरछा में भी हुई है। 20 नवंबर से लगातार बुंदेलखंड में शूटिंग की जा रही है। फिल्म में अनूप जलोटा का गाया हुआ एक भजन भी है। अभी फिल्म की शूटिंग 15 से 20 दिन तक और चलेगी। भजन गायक अनूप जलोट ने इस फिल्म का शुभारंभ किया था। इसका बजट 2 करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है। फिल्म में 30 फीसदी बुंदेली भाषा का प्रयोग किया गया है। सोनिया सिंह गैंगरेप विक्टि‍म महिला का रोल प्ले कर रही हैं। इन्होंने साउथ की फिल्मों के साथ कई एल्बम में काम किया है।

Created On :   6 Dec 2017 8:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story