मैगजीन कवर फोटोशूट में दिखा जाह्नवी कपूर का बोल्ड लुक, देखिए तस्वीरें

Janhvi Kapoor bold look in her first magazine photoshoot
मैगजीन कवर फोटोशूट में दिखा जाह्नवी कपूर का बोल्ड लुक, देखिए तस्वीरें
मैगजीन कवर फोटोशूट में दिखा जाह्नवी कपूर का बोल्ड लुक, देखिए तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। अपनी पहली फिल्म धड़क की रिलीज से पहले ही जाह्नवी के लुक ने धमाल मचा दिया है। हाल ही में जाह्नवी ने पहली बार मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद हॉट और बिंदास लुक में नजर आ रही हैं।

 

 

जाह्नवी कपूर ने "वॉग" ( Vogue ) मैगजीन के जून एडिशन के कवर के लिए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फोटोशूट जाह्नवी का पहला मैगजीन कवर शूट है।

 

 

तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ग्लैमरस लग रही हैं। कॉन्फिडेंस भी कमाल का दिख रहा है। फोटोज में जाह्नवी मल्टीकलर की लाइट शेडेड फ्लॉवर प्रिंट की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। स्टाइलिश ड्रेस के साथ उन्होंने डेनिम जैकेट भी पहनी है। जाह्नवी का ये मॉर्डन लुक फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में वो बड़े से सोफे पर बैठी हैं और उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहन रखी है। 

 

 

एक फोटो में उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की हॉट ड्रेस पहनी है। फोटोग्राफर प्रसाद नायक ने मैगजीन के लिए जाह्वनी का फोटोशूट किया है। 

 

 

जाह्नवी का मेकअप सुभाष वागल और स्टाइल प्रियंका कपाड़िया ने दिया है। 

 

 

जाह्नवी कपूर "धड़क" फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके को-एक्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर हैं। "धड़क" इसी साल 20 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी।

Created On :   31 May 2018 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story