23 जनवरी 2018 : क्या कहता है आज आपका राशिफल, जानिए यहां

January 23, 2018 : todays horoscope, lucky color and number
23 जनवरी 2018 : क्या कहता है आज आपका राशिफल, जानिए यहां
23 जनवरी 2018 : क्या कहता है आज आपका राशिफल, जानिए यहां


मेष- समय अभी भी आपका साथ नहीं देगा। काम काज साधारण रहेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थितियां बन सकती हैं। प्रेम संबंधों से दूर रहना बेहतर होगा। 

शुभ रंग-  लाल
शुभांक - 5
उपाय - दही का सेवन करें

वृषभ- मंगल ग्रह के सहयोग के चलते आपके विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र आपके मनमुताबिक रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। 

शुभ रंग-  गुलाबी
शुभांक -  6
उपाय - गुड़ का सेवन करें

मिथुन- ग्रहों की सहजता के चलते आपके कार्यों में सफलता की पूरी संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा, प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनीं रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। 
शुभ रंग-  लाल
शुभांक -  8
उपाय - मंगलवार का  व्रत करें

कर्क- भाग्य भाव पर शुभ ग्रहों के दृष्टि के चलते आपके काम अनुकूलता से परिपूर्ण रह सकते हैं। जरूरी कार्य यदि आवश्यक ना हो तो एक-दो दिन बाद ही करें।

शुभ रंग-  केसरिया
शुभांक -  5
उपाय - तांबे के सिक्के को जल में प्रबाहित करें

सिंह- सितारे आज भी आपको परेशान करते रहेंगे। मन अप्रसन्न बना रहेगा। कामकाज बेहद साधारण बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहना ही बेहतर होगा। 
शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  2
उपाय - गरीबों को दान दें

कन्या- अच्छे समय का भरपूर लाभ उठा कर सारे आवश्यक कार्य आज शाम तक पूरे कर लें। मित्रों और रिश्तेदारों में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे। 
शुभ रंग-  गुलाबी
शुभांक -  5
उपाय - दुर्गा जी के मंदिर के दर्शन करें

तुला- सितारे मजबूत स्थिति में बने हुए हैं। कामकाजी उपलब्धियां आपको प्रसन्न कर सकती हैं। यात्रा शुभ और  लाभकारी साबित होगी। प्रेम संबंध शानदार रहेगा। 
शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  8
उपाय - फल को गरीबों में बांटें

वृश्चिक- समय धीरे-धीरे अनुकूलता की ओर बढ़ रहा है। काम-काज की बाधाएं कम होती जा रहीं हैं। आवश्यक निर्णय सलाह लेकर ही करें तो ज्यादा बेहतर होगा। 
शुभ रंग-  भूरा
शुभांक -  8
उपाय - मंगल के मंत्र का जाप करें

धनु- अशुभ ग्रह आपको लगातार तंग करते रहेंगे। जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। दिनभर सामान्य व्यवहार रखें। कामकाज साधारण रहेगा। 
शुभ रंग-  हरा
शुभांक -  9
उपाय - स्फटिक पहनें

मकर- समय लगातार आपके कामकाज को मजबूत बनाता रहेगा। जिसके चलते सहयोग में वृद्धि होगी। सोचे गए कार्य आसानी से संपन्न हो सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। 

शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  1
उपाय - चुकंदर का सेवन करें

कुंभ- समय बेहद साधारण सा बना हुआ है। आपके अपने ही कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं। माता की चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधो में खिन्नता आने योग हैं। 
शुभ रंग-  चॉकलेटी
शुभांक -  4
उपाय - लाल पुष्प चढ़ाएं

मीन- आपकी राशि में चंद्रमा का भ्रमण आपके कार्यों को एक नई गति दे सकता है। मनोरंजक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। प्रेम सहयोगी आपका भरपूर साथ देगा। 

शुभ रंग- भूरा
शुभांक -  5
उपाय -  मछलियों का दाना खिलाएं

Created On :   22 Jan 2018 5:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story