जापान-महाराष्ट्र के बीच करार से मजबूत बनेंगे संबंध- पर्यटन मंत्री रावल

Japan-Maharashtra relationship will be stronger said by Raval
जापान-महाराष्ट्र के बीच करार से मजबूत बनेंगे संबंध- पर्यटन मंत्री रावल
जापान-महाराष्ट्र के बीच करार से मजबूत बनेंगे संबंध- पर्यटन मंत्री रावल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जापान के वाकायामा प्रांत और महाराष्ट्र के बीच विद्यार्थी विनिमय (अदला- बदली) करार का नूतनीकरण होने से जापान और भारत का नाता और मजबूत होगा। इससे वाकायामा और महाराष्ट्र के विद्यार्थियों के बीच शिक्षा और संस्कृति का आदान- प्रदान हो सकेगा। यह बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने कही। रावल ने कहा कि विद्यार्थी विनमय कार्यक्रम प्रदेश के 36 जिलों में लागू किया जाएगा। दोनों देशों के विद्यार्थियों में ज्ञान बढ़ाने के लिए यह करार किया गया है। 


चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री में बैठक

बुधवार को वाकायामा के राज्यपाल योशीनोबू निसाका और जापान के उद्योग और पर्यटन व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री में बैठक हुई। इस मौके पर रावल ने कहा कि महाराष्ट्र के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए वाकायामा जा सकेंगे और वाकायामा के विद्यार्थी पढ़ाई करने महाराष्ट्र में आ सकेंगे। ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। 


आंबेडकर की प्रतिमा कोयासान विश्वविद्यालय में लगाई

वाकायामा के राज्यपाल निसाका ने कहा कि आधुनिक बुद्धीस्ट आंदोलन के प्रणेता डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा कोयासान विश्वविद्यालय में लगाई गई है। इससे भारत और जापान की मैत्री अधिक मजबूत हो सकी है। सांस्कृतिक करार द्वारा दोनों देशों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे भारत और जापान पर्यटन अर्थव्यवस्था, कृषि और स्थानीय उद्योग के संबंध में एक साथ काम कर सकते हैं। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुमित मलिक, राजशिष्टाचार विभाग के प्रधान सचिव राजगोपाल देवरा व एमटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजय वाघमारे उपस्थित थे। 

कई देश आ रहे भारत के नजदीक, महाराष्ट्र को मिलेगा फायदा

इससे पहले दावोस में भारत का दम देखने को मिला। जहां सीएम ने महाराष्ट्र को लेकर विश्व मंच में कई उम्मीदें जगाई थीं।भारत की आर्थिक विकास दर और वर्तमान सरकार की ओर से ​बाहरी कंपनियों को मिल रहे सहयोग ने व्यापारियों का ध्यान भारत की ओर खींचा है। प्रधानमंत्री मोदी का प्रभावी मार्केटिंग का नतीजा यह रहा है कि अमेरिका, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने प्रधानमंत्री से बातचीत में भारत में निवेश की इच्छा जताई है। जिससे महाराष्ट्र को खासा फायदा मिल सकता है। 

Created On :   31 Jan 2018 3:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story