विशाल लिंग के साथ जुलूस, ये दुनिया का अनोखा पेनिस फेस्टिवल

Japanese Penis Festival in Kawasaki Kanamara Matsuri
विशाल लिंग के साथ जुलूस, ये दुनिया का अनोखा पेनिस फेस्टिवल
विशाल लिंग के साथ जुलूस, ये दुनिया का अनोखा पेनिस फेस्टिवल

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। दुनिया में अजब-गजब त्योहारों की भरमार है, लेकिन कुछ तो इस कदर आश्चर्य में डालते हैं कि देखने सुनने वाले भी अचंभे में पड़ जाएं। ऐसा ही एक त्योहार जापान में मनाया जाता है। जिसे स्टील लिंग या कनामरा मसुरी के नाम से जाना जाता है। इस दिन खासतौर पर लिंग की पूजा होती है। जापान में ये त्योहार खासा लोकप्रिय है। 

लाॅली पाॅप है खास 

यह उत्सव हर साल बसंत के पहले रविवार को मनाया जाता हैं। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं और विशाल लिंग के साथ जुलूस निकालते हैं। उत्सव में हर जगह खाने-पीने से लेकर हर चीज लिंग के आकार में नजर आती हैं। इसमें सबसे ज्यादा खास लिंग के आकार की मिलने वाली लॉली-पॉप है, जो कि लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। यह लॉली-पॉप लड़कियों के सेक्सुअल पार्ट के आकार में भी मिलती हैं। 

खिलौने से मास्क तक 

हर तरफ लिंग के आकार के खिलौने,मास्क सहित ढेरों चीजें उपलब्ध होती हैं। इस उत्सव में बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी शामिल होते हैं और खूब एंजाॅय करते हैं। 

ऐसी है प्रचलित कथा

इस उत्सव को लेकर एक कथा प्रचलित है, जिस पर यहां के निवासियों का खासा विश्वास है। कहा जाता बहुत सालों पहले पहले एक राक्षस का एक बेहद खूबसूरत लड़की पर दिल आ गया था। राक्षस ने युवती से शादी का प्रस्ताव रखाए लेकिन युवती ने मना कर दिया और दूसरे युवक से शादी कर ली। 

इससे राक्षस भड़क गया और वह युवती की योनी में छिप कर बैठ गया। जैसे ही लड़की का पति उसकी ओर बढ़ा राक्षस ने उसे दांतों से काट दिया। इसके बाद लड़की का वैवाहिक जीवन बिगड़ गया। और उसने दूसरी शादी की, लेकिन लड़की ने दूसरी शादी की, लेकिन उसके दूसरे पति के साथ भी वही हुआ। लड़की परेशान हो गई, लेकिन उसने हार नहीं मानी और उस राक्षस को सबक सिखाने की सोची। इस बार लड़की के अंदर स्टील के पेनिस को प्रवेश कराया गया। जैसे ही राक्षस ने उसे काटा उसके दांत टूट गए और वो लड़की को छोड़कर चला गया। तब से स्टील लिंग उत्सव मनाने की परंपरा चल पड़ी। 

इसके कुछ समय बाद कनायमा मंदिर में उस वास्तिक स्टील लिंग को स्थापित कर के मंदिर बनाया गया। इस मंदिर में लोग तरह-तरह की परेशानियां लेकर आते हैं। कहा जाता है कि यहां सभी की मन्नतें पूरी होती हैं। 

Created On :   14 Sep 2017 4:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story